सारा नहीं इस हसीना के प्यार में हैं कार्तिक आर्यन? Secret डेट से खुल गई पोल

Kartik Aaryan-Tara Sutaria Dinner Date: कार्तिक आर्यन-तारा सुतारिया को एक-साथ स्पॉट किया गया। इसके बाद से ही दोनों की डेटिंग की खबरे आने लगी।

Kartik Aaryan-Tara Sutaria Dinner Date

Kartik Aaryan-Tara Sutaria Dinner Date

Kartik Aaryan-Tara Sutaria Dinner Date: बॉलीवुड में अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि जब किसी के रिश्ते की शुरूआत होती है, तो वो उसे छुपाते नजर आते हैं। बी-टाउन की नई जोड़ियां शुरूआत में चोरी-चोरी इश्क लड़ाते हैं।

विज्ञापन

वहीं, अब अभिनेता कार्तिक आर्यन और तारा सुतारिया को एक-साथ स्पॉट किया गया और इसके बाद से ही दोनों की डेटिंग की खबरे आने लगी। हालांकि इस पर दोनों में से अभी किसी ने भी ऑफिशियली कुछ नहीं कहा है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

दरअसल, सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जिस पर कुछ भी आ जाए, तो वो मिनटों में वायरल हो जाता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। जैसे ही कार्तिक आर्यन और तारा सुतारिया को एक साथ स्पॉट किया गया और जैसे ही ये वीडियो इंटरनेट पर आया तो छा गया।

विज्ञापन

रेस्टोरेंट से बाहर निकलते स्पॉट हुए कार्तिक और तारा 

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कार्तिक और तारा दोनों को एक रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए देखा गया। इतना ही नहीं बल्कि गाड़ी में बैठने से पहले तारा ने कार्तिक को जोर से एक जादू की झप्पी भी दी। इसके बाद तारा के जाने के बाद कार्तिक भी वहां से चले जाते हैं।

विज्ञापन

कैमरा देखकर भागकर गाड़ी में बैठ गई तारा

इतना ही नहीं बल्कि इस रात का एक और वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि तारा बहुत तेजी के साथ किसी होटल से बाहर निकल रही है और कैमरा देखते ही वो भागकर अपनी गाड़ी में बैठ जाती है। वहीं, अब ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

यूजर्स कर रहे ऐसे कमेंट्स

इतना ही नहीं बल्कि अब फैंस भी इन वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। यूजर्स के कमेंट्स को देखकर लग रहा है कि जैसे बाढ ही आ जाएगी। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि बेहद क्यूट कपल। दूसरे यूजर ने लिखा कि दोनों साथ में बेहद प्यारे लग रहे हैं। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर वीडियो पर कर रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ