नहीं रहा Kartik Aaryan की खुशी का ठिकाना, रेयर मोमेंट को लेकर किया शो ऑफ

एक्टर कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर अपने दो अवॉर्ड्स फ्लॉन्ट किए हैं। एक्टर ने ‘चंदू चैंपियन’ और ‘भूल भुलैया 3’ से कुछ ऐसा कर दिखाया है, जो बेहद कम लोग कर पाते हैं।

Kartik Aaryan

Kartik Aaryan File Photo

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर किया है। कार्तिक ने अब इंटरनेट पर थोड़ा शो ऑफ किया है, करें भी क्यों न एक्टर के हाथ बड़ा अचीवमेंट जो लग गया है। कार्तिक आर्यन ने अब कुछ ऐसा कर दिखाया है, जो बेहद कम एक्टर्स कर पाते हैं। कार्तिक आर्यन ने अपनी मेहनत के दम पर लोगों का प्यार, भरोसा और ढेर सारे अवॉर्ड्स जीते हैं। अब एक्टर्स अपने उन्हीं अवॉर्ड्स को लेकर खुशी जताते हुए नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

कार्तिक आर्यन को मिली 2 ट्रॉफियां

कार्तिक आर्यन ने अब जी सिने अवॉर्ड्स की ट्रॉफी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फ्लॉन्ट की हैं। एक्टर के हाथ एक नहीं बल्कि 2 ट्रॉफियां लग गई हैं। यही कारण है कि अब कार्तिक आर्यन खुशी से फूले नहीं समा रहे। अब इन दोनों ट्रॉफियों के साथ कार्तिक आर्यन ने जमकर पोज दिए हैं। सूट-बूट में एक्टर इन ट्रॉफियों को निहारते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनके चेहरे पर जो मुस्कुराहट नजर आ रही है, उससे फैंस की नजरें नहीं हटेंगी।

विज्ञापन

अवॉर्ड्स पाकर कार्तिक के चेहरे पर आई चमक

2 ट्रॉफियां जीतने के बाद अब कार्तिक आर्यन के चेहरे पर चमक आ गई है। एक्टर खिलखिलाते हुए नजर आ रहे हैं। अब अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए कार्तिक आर्यन ने लिखा, ‘समझ रहे हो ना! क्रिटिक्स और पॉपुलर दोनों जीत गया। एक एक्टर की लाइफ में रेयर मोमेंट। क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर लीडिंग रोल- चंदू चैंपियन। बेस्ट एक्टर पॉपुलर लीडिंग रोल- भूल भुलैया 3। 2024- एक यादगार साल, आभार। धन्यवाद जी सिने अवॉर्ड्स।’

विज्ञापन

फैंस दे रहे बधाई

आपको बता दें, कार्तिक इसलिए खुश हैं क्योंकि उन्हें अपनी दोनों फिल्मों के लिए अवॉर्ड्स मिले हैं। उन्हें लीड रोल में बेस्ट एक्टर और क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर दोनों के लिए सम्मानित किया गया है। उन्हें मेहनत का फल मिल रहा है और इसके कारण अब वो बेहद खुश हैं। वहीं, अब सोशल मीडिया यूजर्स भी कार्तिक आर्यन को बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ