Shehzada Teaser: एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan Birthday) ने अपने जन्मदिन पर फैंस को एक खास तोहफा दिया है। मंगलवार को उनकी अपकमिंग फिल्म ‘शहजादा’ (Shehzada Teaser) का टीज़र जारी किया गया, जो फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। यह फिल्म अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की तेलुगु हिट ‘अला वैकुंठपुरमुलु’ (Ala Vaikunthapurramuloo) की हिंदी रीमेक है और दर्शकों ने अभी से ही दोनों की तुलना करना शुरू दी है।
यहां देखें टीजर
टीज़र में कार्तिक (Kartik Aaryan) को एक आलीशान हवेली के द्वार से घोड़े की सवारी करते हुए दिखाया गया है। फिर वह कुछ गुंडों की पिटाई करते नजर आते हैं। इसके बाद समंदर किनारे एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Senon) ग्लैमरस अंदाज में नजर आती हैं, जिसे देख कार्तिक भी मदहोश हो जाते हैं।
सोशल मीडिया पर जारी किए गए इस टीजर में अत्यधिक एक्शन और साउथ-स्टाइल ट्रीटमेंट कई लोगों को रास नहीं आया। कार्तिक की पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट किया, ‘क्या हर बार गलत स्क्रिप्ट चुन लेता है’। एक अन्य ने लिखा, “कहां अल्लू अर्जुन से तुलना कर रहे हो अपने आप को।” वहीं एक और यूजर ने लिखा, “कार्तिक के बहुत बड़ा फैन हूं लेकिन मुझे अल्लू अर्जुन अच्छा लगा था।”
अल्लू अर्जुन की फिल्म का है रीमेक
‘अला वैकुंठपुरमुलु’ में अल्लू अर्जुन और पूजा हेगड़े ने मुख्य भूमिका निभाई थी। ‘लुका छुप्पी’ के बाद ‘शहजादा’ के जरिए कृति और कार्तिक दूसरी बार ऑन-स्क्रीन साथ आए हैं। यह फिल्म 10 फरवरी 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है।
कार्तिक की अपकमिंग फिल्म
अभिनेता इन दिनों बैक-टू-बैक कई फिल्मों में व्यस्त चल रहे हैं। हाल ही में उनकी ओटीटी रिलीज होने वाली फिल्म ‘फ्रेडी’ का फर्स्ट लुक और टीजर जारी किया था, जिसमें उनके अपोजिट अलाया एफ होंगी। इसके अलावा उन्होंने ‘सत्य प्रेम की कथा’ से भी पोस्टर्स जारी किए। इसमें वो कियारा आडवाणी के साथ नजर आएंगे। वहीं मंगलवार को उन्होंने फिल्म ‘शहजादा’ का टीजर जारी किया। इनके अलावा कार्तिक के पास निर्देशक अनुराग बसु की अगली फिल्म ‘आशिकी 3’ और हंसल मेहता की ‘कैप्टन इंडिया’ भी है।
संबंधित खबरें
कुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
1 hr agoDrishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
3 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
6 hrs agoबॉलीवुड का पहला सुपरस्टार, जिसने लगातार दीं 15 सुपरहिट फिल्में, अक्षय कुमार से है खास रिश्ता
7 hrs ago'दृश्यम' में पाव भाजी किसकी वजह से हुई फेमस? फिल्म की यंग एक्ट्रेस से जुड़ा है ये दिलचस्प किस्सा
8 hrs agoBigg Boss 20 में मिड वीक एविक्शन, घर से कटा इस कंटेस्टेंट का पत्ता! कैप्टेंसी के दावेदारों ने छीना जीवनदान
9 hrs agoKBC 18 के सेट पर फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बिग बी ने खुद दिया हेल्थ अपडेट
10 hrs agoEntertainment News LIVE: यामी गौतम की 'नई नवेली' का ट्रेलर हुआ रिलीज, जानें सिनेमाघरों में कब दस्तक देगी फिल्म
11 hrs agoBox Office Collection: The Vvaan के सामने फीकी पड़ी 'हनुमान अंश'! कमाई में आई गिरावट; जानें अब तक का कलेक्शन
11 hrs agoप्रत्युषा बनर्जी आत्महत्या मामले में राहुल राज सिंह को बड़ी राहत, बॉम्बे हाईकोर्ट ने आरोपों से किया डिस्चार्ज
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines