साउथ के इस सुपरस्टार की हीरोइन बनेंगी Bebo, 'टॉक्सिक' से कन्नड़ डेब्यू को तैयार Kareena Kapoor!

Kareena Kapoor Kannada Debut: करीना कपूर को लेकर खबरें हैं कि वो यश की अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ में नजर आने वाली हैं।

Kareena Kapoor

instagram

Kareena Kapoor Kannada Debut: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर को लेकर खबर आ रही हैं कि वो यश की अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ से अपना कन्नड़ डेब्यू करने के लिए तैयार है। हालांकि इसको लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई हैं।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो कहा जा रहा है कि यश की इस फिल्म में ‘बेबो’ लीड रोल में नजर आने वाली हैं। हालांकि इसको लेकर अभी तक करीना कपूर या मेकर्स की तरफ से कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पर्दे पर नजर आ सकती है यश और बेबो की जोड़ी!

रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि निर्देशक गीतू मोहनदास और यश इस कुछ ही टाइम के बाद करीना के फिल्म में काम करने की अनाउंसमेंट कर देंगे। इतना ही नहीं बल्कि ये एक ऐसी फिल्म होगी, जिसमें एक्शन का भरपूर डोज मिलेगा। साथ ही इस फिल्म में यश के अनसीन लुक्स भी देखने को मिलेंगे। हालांकि अगर फिल्म में करीना कपूर की एंट्री होती है, तो फैंस के लिए ये किसी ट्रीट से कम नहीं होगी। यश और बेबो की जोड़ी पर्दे पर क्या कमाल करेगी ये तो वक्त ही बताएगा।

विज्ञापन

‘टॉक्सिक’ के लिए फैंस में एक्साइटमेंट

बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है कि जब कोई बॉलीवुड एक्ट्रेस साउथ के हीरो के साथ काम करने जा रही है। पहले भी बी-टाउन की हसीनाओं की जोड़ी साउथ के हीरोज के साछ खूब जमी है। हाल ही में अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ का टाइटल भी जारी किया गया है और एक शॉर्ट वीडियो के जरिए फैंस को फिल्म की झलक देखने को मिली, जो फैंस में फिल्म के लिए एक्साइटमेंट पैदा करती है।

विज्ञापन

‘बेबो’ ही नहीं इन हसीनाओं के नाम भी जुड़ रहे फिल्म से 

बता दें कि करीना कपूर से पहले इस फिल्म से प्रेमम स्टार साई पल्लवी का नाम भी जुड़ चुका है। पहले खबरें थी कि साई पल्लवी इस फिल्म में लीड रोल में नजर आने वाली है। इतना ही नहीं बल्कि इस फिल्म से राशि खन्ना का भी नाम जुड़ा चुका है। हालांकि अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है कि कौन-सी एक्ट्रेस फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगी?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ