Karanveer Mehra की ये 5 गलतियां कर देंगी ट्रॉफी से दूर, टॉप 5 से भी हो जाएंगे बाहर?

Karanveer Mehra in Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 में करणवीर मेहरा को हाल ही में सलमान खान से जमकर डांट पड़ी है। आखिर वो कौन सी 5 गलतियां है जो करणवीर को ले डूबेंगी।

Karanveer Mehra in Bigg Boss 18

Karanveer Mehra in Bigg Boss 18

Karanveer Mehra in Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 का फिनाले 19 जनवरी को है, जिसमें पता चलेगा कि कौन इस बार के सीजन का विजेता है। शो में फिलहाल 7 कंटेस्टेंट्स हैं जो ट्रॉफी जीतने की इस रेस में शामिल हैं। करणवीर मेहरा और विवियन डीसेना को सबसे ज्यादा फेवरेट बताया जा रहा है शो के टाइटल को जीतने के लिए, हालांकि अगर करणवीर कुछ गलतियों की वजह से इस मुकाबले में थोड़ा पीछे रह सकते हैं। आखिर क्या हैं वो 5 गलतियां जिनकी वजह से करणवीर मेहरा का गेम वीक पड़ रहा है, चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन

ओवर कॉन्फिडेंस पड़ सकता है भारी!

करणवीर मेहरा का फिलहाल सबसे बड़ा दुश्मन अगर कोई है तो वो उनका ओवर कॉन्फिडेंस है। करणवीर को अपने गेम को लेकर जरूरत से ज्यादा ही आत्म विश्वास हो गया है जो उन्हें कभी भी डुबो सकता है। इतिहास गवाह है कि कभी भी कोई भी ऐसा कंटेस्टेंट शो को नहीं जीता है जो ओवर कॉन्फिडेंट हो गया हो।

विज्ञापन

चुम के लिए टिकट टू फिनाले खेलना

करणवीर मेहरा के लिए इन दिनों घर में पूरा गेम सिर्फ चुम के इर्द-गिर्द ही घूमने लगा है। चुम के लिए ही करणवीर ने टिकट टू फिनाले टास्क भी खेला। जिसपर सलमान खान ने भी कई सवाल उठाए। इतना ही नहीं सलमान ने तो यहां तक कह दिया कि आप इस शो के लिए काफी महान हो करणवीर। आप एक काम करिए आप बाहर आ जाइए।

विज्ञापन

सीरियस बातों में मजाक करने की आदत

करणवीर मेहरा की एक और आदत है जो उन्हें लिए काफी भारी पड़ सकती है। वो बहुत बार सीरियस बातों में भी अचानक से मजाक करने लगते हैं और सिर्फ अपने मूड के हिसाब से ही किसी से बात करते हैं। अगर कोई सीरियस बात आकर उन्हें कहता भी है तो वो हंसी में उड़ा देते हैं।

दोस्तों के खिलाफ नहीं लेते स्टैंड 

करणवीर की एक और गलती उनका नुकसान करा सकती है और वो है उनका दोस्तों के खिलाफ स्टैंड ना लेना। जब उनके दोस्त गलत होते हैं तो वो उन्हें उनकी गलती बताने की जगह लगातार डिफैंड करते रहते हैं।

विज्ञापन

टास्क को आसानी से छोड़ देना

इसके अलावा करणवीर किसी भी टास्क को आसानी से बीच में ही छोड़ देते हैं। जाहिर है इस गलती से वो शो के विजेता तो नहीं बन सकते। अगर उन्हें शो का विजेता बनना है तो इन सभी गलतियों को सही करते हुए आगे बढ़ना होगा क्योंकि अब शो खत्म होने में बस 1 हफ्ता ही बचा है।

विज्ञापन

 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ