Karan Johar, Salman Khan: बॉलीवुड के कई सेलेब्स ऐसे हैं, जो अक्सर सोशल मीडिया पर किसी ना किसी वजह से चर्चा में आ जाते हैं। इंटरनेट पर बी-टाउन सितारों के कई ऐसे वीडियो भी सामने आते हैं, जिनमें वो अपनी लाइफ के कुछ किस्से शेयर करते हैं। हाल ही में सलमान खान का एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें सलमान खान अपने बारे में कुछ बताने की कोशिश करते हैं, लेकिन करण जौहर उनके इस झूठ को पकड़ लेते हैं। आखिर भाईजान ने ऐसा क्या कहा था? आइए जानते हैं…
करण जौहर ने किया सवाल
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में फिल्ममेकर करण जौहर और सलमान खान बातें करते नजर आ रहे हैं। हालांकि ये वीडियो अभी का नहीं है बल्कि पुराना है, लेकिन इस वीडियो में सलमान खान कहते हैं कि मुझे लगता था कि मेरा फ्यूचर बहुत डाउन होगा और गरीबी में होगा। इसके बाद करण जौहर ने सलमान खान से पूछा कि आपको कैसे लगा कि आप गुड लुकिंग हैं।
सलमान खान ने क्या कहा?
करण के इस सवाल पर सलमान खान ने जवाब देते हुए कहा कि यार उस वक्त को कैमरा थे, डायरेक्टर थे, अच्छी स्टोरीज और मान लिया कि मैंने प्यार किया से, लेकिन उसके पहले तो कभी लगा ही नहीं कि गुड लुकिंग, वुड लुकिंग भी कुछ होता है। सलमान खान के कहा कि जब हम पार्टी में एंटर करते थे, तो कोई देखता भी नहीं था। सलमान के इस जवाब पर करण कहते हैं कि नहीं ऐसा नहीं है आप झूठ बोल रहे हैं, मैं जानता हूं कि उस जमाने की लड़कियों को, मैं मिल चुका हूं उनसे, जो आपकी गली से गुजर चुकी हैं और ये बिल्कुल झूठ फरमा रहे हैं आप।
डबल टेक ना मिले तो…
इसके बाद सलमान खान ने कहा कि नहीं एक स्टार बनने के बाद जो एक क्वालिटी होती है ना, जैसे कि अगर आप पार्टी में और फिर एक के बाद एक डबल टेक आता है, तो आप जानते हैं कि वो इंसान कुछ है। मेरा जब मैं जाता था तो पार्टी चल रही है। कोई आया कोई गया किसी को कोई मतलब नहीं। सोशल मीडिया पर मौजूद इस वीडियो पर यूजर्स ने भी जमकर कमेंट्स किए हैं।
यूजर्स ने लुटाया प्यार
एक यूजर ने इस पर लिखा है कि कुछ भी हो आज भाईजान की एंट्री पर अवॉर्ड शो भी रूक जाते हैं। दूसरे यूजर ने कहा कि आमिर खान ने एक बार कहा था कि जब सलमान खान आते हैं, तो लगता है कि स्टार आ रहा है। तीसरे यूजर ने लिखा कि आप तो सुपरस्टार हैं सर। चौथे यूजर ने लिखा कि सलमान खान स्टार हैं। इस तरह कमेंट्स के जरिए यूजर्स भाईजान की तारीफ कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- जब फैन की हरकत पर Shahrukh Khan भी हैरान, किंग खान के घर में घुस किया था ये काम
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
3 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
4 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
5 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
7 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
8 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
10 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
11 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
12 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
13 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines