Karan Johar rani mukerji reuninon, Karan Johar, rani mukerji

करण और 'टीना' के रियूनियन का वीडियो वायरल, दोनों के क्यूट मोमेंट ने लूटा फैंस का दिल

करण जौहर और रानी मुखर्जी का रियूनियन देख फैंस काफी खुश नजर आए. दुर्गा पूजा से दोनों का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें दोनों की मजबूत बॉन्डिंग देखने को मिल रही है.

हर साल की तरह इस बार भी बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल अपने दुर्गा पंडाल को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं. दुर्गा पूजा में बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की. वहीं रानी मुखर्जी और करण जौहर का एक वीडियो भी दुर्गा पंडाल से खूब वायरल हो रहा है. इसमें दोनों की जोड़ी को साथ देखकर फैंस को ‘कुछ-कुछ होता है’ मूवी की याद आ गई. करण जौहर पूजा के दौरान रानी मुखर्जी के साथ गपशप करते नजर आ रहे हैं. वहीं इस दौरान वीडियो में देखने को मिला, रानी को करण की अंगूठी काफी पसंद आई जिसके बाद करण ने अपनी अंगूठी उतारकर रानी को पहना दी. इस मोमेंट ने फैंस का दिल जीत लिया.

विज्ञापन

रानी मुखर्जी और करण जौहर की दोस्ती बॉलीवुड में काफी गहरी है. दोनों को हाल ही में 71वें नेशनल अवॉर्ड समारोह में भी साथ देखा गया था. इस समारोह में दोनों को नेशनल अवॉर्ड मिला था, जिसके बाद इन दोनों को साथ में शाही डिनर करते भी देखा गया था. रानी और करण के साथ शाहरुख खान भी नजर आए थे. वहीं अब एक बार फिर रानी और करण का रियूनियन देख फैंस को फूले नहीं समाए. बता दें रानी मुखर्जी ने करण जौहर की ‘कुछ-कुछ होता है’ मूवी में टीना का किरदार निभाया था जो काफी हिट भी हुआ था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ