मनीष मल्होत्रा की पार्टी में कपूर सिस्टर्स का जलवा, कम्फर्टेबलिटी के साथ दिया फैशन गोल

bebo

मुंबई: बी-टाउन की स्टाइल आइकॉन सिस्टर डुओ करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) अक्सर ही अपनी उपस्थिती से सुर्खियां बटोरती देखी जाती हैं। ऐसे में दोनों बहनों को बीती रात एस सेलेब्रिटी डिजाइनर मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) के घर पर स्पॉट किया गया, जहां एक बार फिर इन हसीनाओं ने ड्रेसिंग सेंसे से लाइम लाइट अपने नाम की।

कपूर सिस्टर्स के साथ उनके करीबी दोस्त करण जौहर (Karan Johar) और नताशा पूनावाला (Natasha Poonawala) भी इस गेटटुगेदर में शामिल हुए। चारों ने अपने-अपने तरीके से, खुद स्टाइल किया और अपना जलवा बिखेरा।

पार्टी के बाद दोनों को मनीष के घर से एक साथ बाहर निकलते हुए देखा गया, जब पैप्सन भी उनसे पोज देने के लिए। इस दौरान बेबो ने एक बार फिर खुद को ग्लैमरस के बजाय कम्फर्टेबल रखना चुना और व्हाइट लूज टी-शर्ट के साथ ब्लैक पजामा कैरी किया। दूसरी ओर, करिश्मा को ब्लैक मैक्सी ड्रेस में देखा गया, आगे से टाई-अप डिटेलिंग के साथ लोलो का आउटफिट भी स्टाइलिश के साथ साथ कम्फर्टेबल नजर आया। दोनों बहनों ने मिलकर शटरबग्स के लिए दूर से ही पोज दिया।

वहीं, करण जौहर की बात करें तो, फिल्म निर्माता ने एक बैगी ब्लैक हुडी को कैरी किया। बेबो और लोलो की दोस्त और फिलैंथ्रोपिस्ट नताशा पूनावाला ने गोल्ड-टोन्ड ड्रेस और जैकेट में अपनी उपस्थिती दर्ज कराई। वीडियो सोशल मीडिया नेटिजेंस का ध्यान खींच रहा है और उनकी ओर से अलग-अलग प्रतिक्रिया भी देखने को मिल रही है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो, करिश्मा का आखिरी प्रोजेक्ट ऑल्ट बालाजी की वेब सीरीज ‘मेंटलहुड’ था। वह जल्द ही अभिनय देव की ‘ब्राउन’ में अभिनय करेंगी। जबकि करीना कपूर खान हाल ही में ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नजर आई थीं। अब उनके पास सुजॉय घोष की ‘डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स’, हंसल मेहता के साथ एक मर्डर थ्रिलर और रिया कपूर के साथ एक फिल्म का रूपांतरण है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ