Ajay Devgn ने नवजोत सिंह सिद्धू से क्या सीखा? हर जॉनर में एक्सपर्ट, कपिल ने 'सैलून' से समझाया

The Great Indian Kapil Show: कपिल शर्मा ने अपने शो में अजय देवगन की फिल्मों और सैलून के बीच एक कनेक्शन बताया है। नाई के काम और अजय देवगन के काम में क्या कॉमन है? चलिए जानते हैं।

The Great Indian Kapil Show

कपिल शर्मा ने अजय देवगन के काम को सैलून से कंपेयर किया है। (Photo Credit- Instagram)

The Great Indian Kapil Show: कपिल शर्मा के लेटेस्ट एपिसोड में अजय देवगन अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ का प्रमोशन करते हुए दिखाई दिए। इस दौरान कपिल ने ना सिर्फ अजय देवगन की तारीफों का पुल बांधे, बल्कि उनकी वक्त-वक्त पर टांग भी खींची। इसी दौरान उन्होंने एक बार तो अजय देवगन की तुलना छोटे शहरों के नाई से भी कर डाली। ऐसे में अजय देवगन ने भी इस बात को शो के जज नवजोत सिंह सिद्धू से जोड़ डाला। एक्टर ने बताया कि उन्होंने नवजोत सिंह सिद्धू से क्या सीखा है?

विज्ञापन

हर जॉनर में हिट हैं अजय देवगन

दरअसल, ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में कपिल शर्मा ने अजय देवगन को लेकर बात करते हुए कहा कि वो इकलौते ऐसे सुपरस्टार हैं, जो हर जॉनर की फिल्म करते हैं। अपनी इस बात को जस्टिफाई करते हुए कपिल शर्मा ने अजय देवगन की सभी अलग-अलग जॉनर की फिल्मों के नाम भी गिनाए। कपिल ने कहा, ‘थ्रिलर में इनकी दृश्यम, क्राइम में रेड… अभी-अभी सुपरहिट हुई, कॉमेडी में गोलमाल, धमाल। एक्शन में सिंघम।’ इसके बाद कपिल ने अजय देवगन का कनेक्शन एक सैलून से जोड़ दिया।

विज्ञापन

कपिल ने अजय देवगन की क्यों की नाई से तुलना?

कपिल ने अजय देवगन के बारे में बात करते हुए कहा, ‘छोटे शहरों में ना सर, जो एक सैलून होता है ना, वो कोई काम नहीं छोड़ते। जैसे एक की कटिंग कर रहे हैं और दूसरा शेव वाला आ जाए, तो उसकी आधी कटिंग छोड़कर, आधी शेव शुरू कर देते हैं, क्योंकि वो तो जाएगा नहीं। इतनी देर में तीसरा आ जाए, तो उसका भी फेशियल शुरू कर देते हैं। छोड़ना नहीं कुछ। आप ये 5-5 तरह के प्रोड्यूसर्स को कैसे पकड़कर रखते हैं?’ इस सवाल के जवाब में अजय देवगन ने कहा कि उन्होंने ये सिद्धू पाजी से सीखा है।

विज्ञापन

अजय देवगन ने उड़ाया नवजोत सिंह सिद्धू का मजाक

अजय देवगन ने इसका क्रेडिट नवजोत सिंह सिद्धू को देते हुए कहा, ‘उन्होंने एक रुमाल क्रिकेट में डाला हुआ है, एक पॉलिटिक्स में डाला हुआ है।’ इसके बाद कपिल ने कहा कि एक रुमाल इस शो पर भी है, तो एक्टर ने कहा- ‘नहीं यहां तो पूरी चादर है।’ बात यहीं रुकी नहीं और कपिल ने आगे कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू की इस शो पर पड़ी चादर थोड़ी सी अर्चना पूरन सिंह के रुमाल पर भी आ गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ