8 साल बाद साथ काम करेंगे Kangana Ranaut-R. Madhavan, पैन इंडिया फिल्म में आएंगे नजर

Kangana Ranaut-R. Madhavan: कंगना रनौत ने अपने अगले प्रोजेक्ट को लेकर बड़ा अपडेट दिया है, जिससे फैंस भी बेहद खुश है।

Kangana Ranaut, R. Madhavan

Kangana Ranaut, R. Madhavan

Kangana Ranaut-R. Madhavan: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस अपने पोस्ट के जरिए फैंस को लेटेस्ट अपडेट देती रहती है।

विज्ञापन

हाल ही में कंगना रनौत ने अपने अगले प्रोजेक्ट को लेकर बड़ा अपडेट दिया है, जिससे फैंस भी बेहद खुश है। कंगना ने अपने पोस्ट में बताया कि इस बार को किसके स्टार के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

Kangana Ranaut ने शेयर किया पोस्ट

कंगना रनौत ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें भगवान की तस्वीर के साथ ‘क्लैप’ संग पूजा हो रही है। साथ ही इस पोस्ट को शेयर करते हुए कंगना ने अपने कैप्शन में लिखा कि आज चेन्नई में हमने अपनी नई फिल्म, एक मनोवैज्ञानिक थ्रिलर की शूटिंग शुरू की। अन्य जानकारी जल्द ही आ रही हैं। फिलहाल इस बेहद असामान्य और रोमांचक स्क्रिप्ट के लिए आपके सभी समर्थन और आशीर्वाद की जरूरत है। अपने पोस्ट में कंगना ने फैंस से फिल्म के लिए सपोर्ट भी मांगा है। वहीं, एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर अब यूजर्स भी अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

विज्ञापन

कंगना और माधवन की जोड़ी

बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन थलाइवी का डायरेक्शन कर चुके विजय कर रहे हैं। कंगना और माधवन की जोड़ी फैंस को पसंद आती है और इसके लिए फैंस भी एक्साइटेड हैं। इसके साथ ही अगर अभिनेत्री कंगना रनौत के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्म ‘इमरजेंसी’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशन उन्होंने खुद ही किया है। इस फिल्म में कंगना रनौत इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आने वाली हैं। फैंस भी इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।

‘इमरजेंसी’ से कंगना को उम्मीदें

बताते चलें कि हाल ही में कंगना की फिल्म ‘तेजस’ रिलीज हुई थी। हालांकि ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। वहीं, अब एक्ट्रेस को अपनी आने वाली फिल्म से बड़ी उम्मीदें हैं। देखने वाली बात होगी कि कंगना की आने वाली ये फिल्म क्या कमाल दिखा पाती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ