क्या देश की प्रधानमंत्री बनना चाहेंगी? Kangana Ranaut ने इस सवाल पर दिया बेहद बेबाक जवाब

Kangana Ranaut: कंगना रनौत एक बार फिर से सुर्खियों में है। इस बार एक्ट्रेस ने देश की प्रधानमंत्री बनने पर रिएक्ट किया है।

Kangana Ranaut

Kangana Ranaut, image credit- instagram

Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर सुर्खियों में है। हालांकि एक्ट्रेस की पिछली रिलीज फिल्में कुछ खास कमाल नहीं कर पाई, लेकिन इस फिल्म को लेकर बज बना हुआ है और उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई करेगी। इस बीच कंगना को एक इवेंट में देखा गया। इस दौरान एक्ट्रेस से सवाल किया गया कि क्या वो देश की प्रधानमंत्री बनना चाहेंगी? इस सवाल पर कंगना रनौत ने क्या जवाब दिया, आइए आपको बताते हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या देश की प्रधानमंत्री बनना चाहेंगी?

इस सवाल का जवाब देते हुए कंगना रनौत ने कहा कि मेरी फिल्म ‘इमरजेंसी’ आ रही है। इस फिल्म को देखने के बाद कोई मुझे प्रधानमंत्री के रूप में देखना नहीं चाहेगा। बता दें कि इससे पहले भी कंगना रनौत राजनीति में एंट्री को लेकर कह चुकी हैं कि वो कोई पॉलिटिकल इंसान नहीं हैं। बता दें कि बीते कुछ समय पहले भी कंगना रनौत को लेकर खबरें आई थी कि वो राजनीति में एंट्री करने वाली हैं, लेकिन ऐसा नहीं था।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

कंगना ने खारिज की थी खबरें

जब इन खबरों ने जोर पकड़ा था तो कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की थी, जिसमें उन्होंने इन खबरों को खारिज किया था। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कंगना ने लिखा था कि मेरे रिलेटिव्स और दोस्त समझ रहे हैं कि राजनीति में एंट्री करने की खबर मैंने दी है, जबकि ऐसा नहीं है और ये खबर मैंने नहीं दी है। बता दें कि कंगना की फिल्म ‘इमरजेंसी’ आने वाली है, जिसको लेकर वो चर्चा में है।

विज्ञापन
Kangana Ranaut

instagram

‘इमरजेंसी’ से बेहद उम्मीदें

इससे पहले कंगना की ‘धाकड़’, ‘तेजस’ और ‘चंद्रमुखी 2’ जैसी फिल्में फ्लॉप रही। वहीं, अब अपकमिंग फिल्म ‘इमरजेंसी’ से बेहद उम्मीदें की जा रही है। फिल्म को लेकर लोगों में एक्साइटमेंट भी देखने को मिल रही है। देखने वाली बात होगी कि क्या इस बार टिकट खिड़की पर ‘इमरजेंसी’ का जादू चलेगा या फिर ये भी बाकी फिल्मों की तरह फ्लॉप हो जाएगी।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

लीड रोल में हैं कंगना 

वहीं, अगर कंगना की फिल्म ‘इमरजेंसी’ की बात करें तो इस फिल्म में एक्ट्रेस लीड रोल में हैं और इसमें वो पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के रोल में नजर आने वाली है। कंगना की ये फिल्म 24 जून 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। बता दें कि इस फिल्म की रिलीज डेट में पहले भी बदलाव हो चुका है। कंगना ने अपने प्रोडेक्ट्स को लेकर फिल्म की रिलीड डेट पोस्टपोन करने की वजह बताई थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ