Kangana Ranaut ने आते ही ब्रेक किए Bigg Boss के रूल्स, दी एक गुड और एक बैड न्यूज

Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18’ में कंगना ने जाते ही धमाका कर दिया। उन्होंने शो के 2 बड़े नियमों को तोड़कर रख दिया। साथ ही कंटेस्टेंट्स को न्यू ईयर से पहले एक बड़ा झटका भी दिया।

Bigg Boss 18 Kangana Ranaut

Bigg Boss 18 Kangana Ranaut file photo

Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18‘ में नए साल के आने से पहले ही घर में कई बदलाव देखने को मिले। कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने बिग बॉस के घर में एंट्री लेते ही बवाल कर दिया और एक के बाद एक कई रूल तोड़ दिए। कंगना ने सभी के सामने कहा था कि वो खुद किसी रूल को नहीं मानती और सभी रूल्स तोड़ देती हैं। एक्ट्रेस ने ये सिर्फ कहने के लिए नहीं कहा था, बल्कि ऐसा करके भी दिखाया। कंगना ने सबसे पहले इस शो का सबसे अहम नियम तोड़ा और बाहर की जानकारी कंटेस्टेंट्स को सरेआम दे दी।

विज्ञापन

कंगना ने तोड़ा बिग बॉस का सबसे अहम रूल

कंगना ने बिग बॉस कंटेस्टेंट्स के सामने रिवील किया कि बाहर की दुनिया में सबसे ज्यादा पॉपुलर कौन हैं? टॉप 2 मेल कंटेस्टेंट्स और टॉप 2 फीमेल कंटेस्टेंट्स के नामों का कंगना ने खुलासा कर दिया। करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) और विवियन डीसेना (Vivian Dsena) के बीच टक्कर चल रही है अब ये सभी जान चुके हैं। वहीं, ईशा सिंह (Eisha Singh) और चुम दरांग (Chum Darang) भी बाकी फीमेल कंटेस्टेंट्स से आगे हैं वो भी सामने आ गया है।

विज्ञापन

आज से बिग बॉस के घर में दिखेगा बदलाव

इसके अलावा कंगना ने बिग बॉस के घर का एक और बड़ा नियम बदलकर रख दिया है। आज से दर्शकों को ‘बिग बॉस 18’ में एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इस सीजन की शुरुआत से देखने को मिल रहा है कि सभी कंटेस्टेंट्स की सुबह मॉर्निंग एंथम से होती है। हालांकि, कंगना ये नोटिस कर चुकी हैं कि कंटेस्टेंट्स को मॉर्निंग एंथम में जरा भी मजा नहीं आ रहा और वो सभी जबरदस्ती वहां लाशों की तरह खड़े होकर अपनी हाजरी लगाते हैं। ऐसे में अब कंगना ने मॉर्निंग एंथम बंद करवा दिया है। यानी आज से सभी कंटेस्टेंट्स की सुबह बॉलीवुड के भड़कीले गानों से होगी।

विज्ञापन

कंगना ने न्यू ईयर से पहले घरवालों को किया मायूस

कंगना के इस आदेश ने बिग बॉस कंटेस्टेंट्स को जितना खुश किया, उनका सारा मजा एक चीज ने किरकिरा कर दिया। कंगना अपने साथ एक बैड न्यूज भी लेकर आई थीं। एक्ट्रेस ने घरवालों की खुशियां एक झटके में छीन ली। दरअसल, कंगना ने घर का आधा राशन वापस ले लिया। बिग बॉस के घर में आधे मुद्दे तो राशन को लेकर ही होते हैं, ऐसे में अब जब आधा राशन वापस चला गया है तो कितना बवाल हो सकता है, आप खुद ही सोच लीजिए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ