Kanchana 4 Star Cast: राघव लॉरेंस की ब्लॉकबस्टर हॉरर-कॉमेडी फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म जल्द आपको सिनेमाघरों में नजर आने वाली है. पहले खबर थी कि नोरा फतेही और पूजा हेगड़े साथ नजर आने वाली हैं. लेकिन अब साउथ सिनेमा की सबसे बड़ी अभिनेत्री नयनतारा भी नजर आने वाली हैं.
‘लेडी सुपरस्टार’ नयनतारा का रोल
मीडिया रिपोर्ट्स (जैसे 123Telugu) के मुताबिक, नयनतारा फिल्म के सबसे अहम हिस्से यानी फ्लैशबैक पोर्शन (Flashback Portions) में मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी. उनका यह किरदार कहानी को एक बड़ा और डरावना मोड़ देगा. कंचना फ्रेंचाइजी में नयनतारा जैसी बड़ी एक्ट्रेस की एंट्री की खबर ने फैंस के बीच उत्सुकता को दोगुना कर दिया है.
नोरा फतेही और पूजा हेगड़े की भूमिकाएं
मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि पूजा हेगड़े इस फिल्म में मुख्य अभिनेत्री (Female Lead) के तौर पर राघव लॉरेंस के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी. चर्चा है कि वह इस बार भूत से आमना सामना करते हुए नजर आ सकती हैं.
कब रिलीज होगी कंचना 4?
राघव लॉरेंस ने 2011 में सबसे पहले कंचना की फ्रेंचाइजी की शुरुआत की थी. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही. आज भी हॉरर फिल्मों में इस फिल्म का नाम जरूर लिया जाता है. हालांकि राघव ने इसकी रिलीट डेट अभी नहीं बताई है. बता दें कि 2011 के बाद 2015 में इसका दूसरा पार्ट बना था. फिर 2019 में तीसरा पार्ट बना. अब जल्द ही इस फिल्म का चौथा पार्ट आपको नजदीकी सिनेमाघरों में देखने को मिल सकता है.