'कहीं तो भुगतोगे ही...', सपना चौधरी के क्रिप्टिक पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल, जानें क्या है पूरा मामला?

बिग बॉस फेम सपना चौधरी एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है. इस बार वो अपने सोशल मीडिया पोस्ट के कारण चर्चा में बनी हुई है. दरअसल, पति वीर साहू संग विवाद के बीच उनका एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, इस पोस्ट को फैंस उनकी निजी लाइफ से जोड़कर देख रहे हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

Sapna choudhary
1 / 5

हरियाणवी स्टार सपना चौधरी इन दिनों अपने पति वीर साहू संग विवाद को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई है. हाल ही में सपना चौधरी अपने पति वीर साहू पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था, जिसे लेकर उन्होंने दिल्ली की द्वारका महिला कोर्ट में एक याचिका दायर की है. लेकिन इस बार सपना चौधरी अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियां बटोर रही है.

विज्ञापन

सपना चौधरी

सपना चौधरी2 / 5

दरअसल, सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ब्लैक एंड व्हाइट साड़ी अपनी फोटो शेयर की हैं, जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. लेकिन खास बात यह की उन्होंने इस तस्वीर के साथ ऐसा कैप्शन लिखा है, जिसे देखने के बाद लोग इसे उनकी निजी जिंदगी से जोड़ रहे हैं. (Photo Source:- Instagram)

विज्ञापन

सपना चौधरी का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल

सपना चौधरी का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल3 / 5

सपना चौधरी ने अपनी पोस्ट में लिखा 'दूसरों की कमियां निकालकर, खुद को अच्छा बताना... आजकल का ट्रेंड बन चुका है. लेकिन मैं बदला लेने में विश्वास नहीं रखती हुई. हालांकि, मुझे यकीन है कि जो जैसा करता है, उसे वैसा ही भुगतना पड़ता है. (Photo Source:- Instagram)

सपना चौधरी का पति वीर साहू से क्या है विवाद

सपना चौधरी का पति वीर साहू से क्या है विवाद4 / 5

दरअसल, जैसे ही सपना चौधरी ने यह पोस्ट शेयर किया, तो सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पोस्ट को उनकी निजी जिंदगी से जोड़ना शुरू कर दिया है. वहीं कई लोग यह मान रहे हैं कि सपना चौधरी ने नाम लिए बिना अपनी बात और इमोशन को शेयर कर दिया है. यह संदेश सपना पोस्ट के जरिए उस व्यक्ति तक पहुंचाना चाहती है. (Photo Source:- Instagram)

विज्ञापन

सपना चौधरी का इंस्टा पोस्ट हुआ वायरल

सपना चौधरी का इंस्टा पोस्ट हुआ वायरल5 / 5

सोशल मीडिया पर सपना चौधरी के इस पोस्ट का लोग कई तरह का मतलब निकाल रहे हैं. दरअसल, हाल ही में सपना चौधरी ने अपने पति वीर साहू पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था. यही कारण है कि उनका यह पोस्ट सुर्खियां बटोर रहा है. (Photo Source:- Instagram)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन