Box Office Collection: इम्तियाज अली की फिल्म के आगे ढेर हुई कंगना की 'भारत भाग्य विधाता', कमाई में दिखा जमीन-आसमान का अंतर

Imtiaz Ali vs Kangana Ranaut movie Box Office Clash: बॉक्स ऑफिस पर इम्तियाज अली और कंगना रनौत की फिल्मों के बीच कांटे की टक्कर देखी जा रही है. इस रेस में इम्तियाज ने बाजी मार ली है. इन दोनों फिल्मों की कमाई में बड़ा फर्क देखने को मिला है.

Imtiaz Ali vs Kangana Ranaut movie Box Office Clash

Imtiaz Ali vs Kangana Ranaut movie Box Office Clash

Main Wapas Aaunga vs Bharat Bhagya Vidhata: बॉक्स ऑफिस पर एक साथ शुक्रवार को इम्तियाज अली की ‘मैं वापस आऊंगा’ और कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’ रिलीज हुई. इन दोनों फिल्मों के बीच कांटे की टक्कर देखी जा रही थी, लेकिन शनिवार और रविवार को ‘मैं वापस आऊंगा’ की कमाई में बड़ा उछाल देखने को मिला. आइए जानते हैं दोनों फिल्मों की कुल कमाई.

विज्ञापन
विज्ञापन

‘मैं वापस आऊंगा’ का वीकेंड कलेक्शन

इम्तियाज अली की ‘मैं वापस आऊंगा’ के वीकेंड कलेक्शन की बात करें, तो फिल्म ने शनिवार को 1.85 करोड़ की कमाई की. वहीं रविवार यानी रिलीज के तीसरे दिन 2.50 करोड़ कमाए. वहीं फिल्म ने ओपनिंग डे में 1.28 करोड़ का कलेक्शन किया था. इस हिसाब से ‘मैं वापस आऊंगा’ का फर्स्ट वीक कलेक्शन 5.63 करोड़ हुआ.

‘भारत भाग्य विधाता’ का वीकेंड कलेक्शन

कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’ ने ओपनिंग डे पर 1 करोड़ कमाए. फिर शनिवार को 1.40 करोड़ का कलेक्शन किया. इसके बाद रविवार यानी तीसरे दिन फिल्म ने 1.73 करोड़ का कलेक्शन किया. अगर कुल वीकेंड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अभी तक 4.13 करोड़ कमा पाए हैं.

विज्ञापन

कमाई में जमीन-आसमान का फर्क

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘मैं वापस आऊंगा’ को बेहतरीन माउथ पब्लिसिटी (Word of Mouth) का फायदा मिला है. कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’ के कलेक्शन को देखकर दोनों फिल्मों की कमाई में बड़ा फर्क आराम से देखा जा सकता है. बता दें कि फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ की कमाई शुक्रवार के मुकाबले रविवार को लगभग दोगुनी हो गई थी, जिससे कमाई में बड़ा फर्क आया.

विज्ञापन

कंगना की फिल्म क्यों पड़ी धीमे?

दरअसल, कंगना की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ को दर्शकों द्वारा रिव्यूज तो अच्छे मिले, लेकिन दर्शकों की संख्या में उस रफ्तार से बढ़ोत्तरी देखने को नहीं मिली. इसीलिए बॉक्स ऑफिस पर अभी इम्तियाज की फिल्म का बोलबाला है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ