'पत्नी का ब्रेस्ट मिल्क लगा मीठा', मशहूर सेलेब्रिटी के वीडियो ने मचाई खलबली

Celebrity Trainer Joe Wicks Drinks Wife Breast Milk: सेलेब्रिटी ट्रेनर जो विक्स के वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था जिसमें वो अपनी वाइफ का ब्रेस्ट मिल्क पीते हुए नजर आए थे। अब इसी पर फिटनेस कोच ने एक शो में बात की है।

Celebrity Trainer Drinks Wife Breast Milk

Celebrity Trainer Drinks Wife Breast Milk

Celebrity Trainer Joe Wicks Drinks Wife Breast Milk: सेलेब्रिटी ट्रेनर जो विक्स ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वो अपनी पत्नी का ब्रेस्ट मिल्क पी रहे थे। जो के इस वीडियो के बाद कई रिएक्शन्स देखने को मिले थे। अब उन्होंने एक इंटरव्यू में इसी को लेकर बात की है और बताया है कि उन्हें कैसा लगा था। टीवी शो “गुड मॉर्निंग ब्रिटेन” में जो विक्स का हालिया इंटरव्यू अब तेजी से वायरल हो रहा है। इस इंटरव्यू में उन्होंने वायरल हो रहे अपने वीडियो पर भी बात की । इस दौरान जो ने क्या कुछ कहा चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन

जो विक्स ने पत्नी का ब्रेस्ट मिल्क पिया

जो विक्स, जो अपनी फिटनेस और सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने के लिए फेमस हैं, उन्होंने हाल ही में अपनी पत्नी रोजी का ब्रेस्ट मिल्क फीड करने का अपना अनुभव शेयर किया 38 वर्षीय साल के जो विक्स ने बताया कि ये उनके लिए पहली बार नहीं था जब उन्होंने ऐसा किया था। पिछले महीने उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वो रोजी के ब्रेस्ट मिल्क को पीते हुए नजर आ रहे थे। इस वीडियो ने उनके फैंस का अच्छा खासा ध्यान खींचा था। कई लोगों ने उनके इस वीडियो पर तरह-तरह के रिएक्शन्स दिए थे। इसके बारे में बात करते हुए उन्होंने इंटरव्यू में बात की है।

विज्ञापन

मिल्क पीकर अच्छा महसूस हुआ- जो

इंटरव्यू में जो विक्स ने बताया है कि उन्हें काफी शक्तिशाली और अच्छा महसूस हुआ। जो विक्स ने कहा कि “मैं ऐसा हर रोज नहीं करता। मैंने कभी सोचा नहीं था कि मैं इतने बड़े शो  पर अपनी पत्नी के ब्रेस्ट मिल्क के बारे में बात करूंगा”। शो क होस्ट एड बॉल्स ने जब पूछा कि मिल्क का टेस्ट कैसा था तो ट्रेनर और कोच ने जवाब दिया कि बहुत ज्यादा मीठा। ऐसा लगा जैसे मैं वनिला वाला दूध पी रहा हूं। इसके बाद जो ने कहा कि मैंने ज्यादा नहीं बल्कि कम मात्रा में ही इसका सेवन किया था।

विज्ञापन

शो की होस्ट ने की जो की तारीफ

एड बॉल्स ने जो की बहादुरी की तारीफ करते हुए कहा, “आप सच में बहादुर हैं। अगर मैंने अपनी पत्नी से ऐसा करने को कहा होता, तो वो शायद ‘नहीं’ ही कहती।” जो विक्स ने इस पर जवाब देते हुए कहा कि वो नहीं मानते कि वो पहले व्यक्ति हैं जिसने अपनी पार्टनर के ब्रेस्ट मिल्क का सेवन किया है।” इसके अलावा जो ने अपनी पत्नी के इस पर रिएक्शन के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि “मैंने बस कहा कि मैं इसका एक शॉट लेने जा रहा हूं। उसने कहा ‘ओह, तुम क्या कर रहे हो?’ मैंने पहले भी ऐसा किया है और सोचा कि ये मजेदार होगा।”

जून में चौथे बच्चे के पिता बने जो विक्स 

आपको बता दें जून में जो और रोजी ने अपने चौथे बच्चे को जन्म दिया था। इससे पहले उनके तीन बच्चे इंडी, लेनी, और मार्ली हैं। दोनों पति-पत्नी एक दूसरे के साथ काफी अच्छा टाइम स्पेंड करते हुए नजर आते हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ पिक्चर्स और वीडियो शेयर करते हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Joe Wicks (@thebodycoach)

 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ