Jaya Bachchan On Amitabh Bachchan Coolie Accident: साल 1982 में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन फिल्म ‘कुली’ की शूटिंग के दौरान जानलेवा हादसे का शिकार हो गए थे। उस दर्दनाक हादसे के बाद काफी समय तक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की हालत बेहद खराब रही थी और उस वक्त पूरा हिंदुस्तान बिग बी के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहा था।
फैंस और परिवार की दुआ के असर के चलते अमिताभ ठीक हो गए थे, लेकिन बिग बी के उस हादसे का असर उनके परिवार पर कैसा रहा, इसकी जानकारी में बिग बी की लेडी लव और हिंदी सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस जया बच्चन (Jaya Bachchan) ने दी थी।
‘कुली’ फिल्म की शूटिंग के दौरान हादसे का शिकार हुए थे अमिताभ बच्चन
जया बच्चन ने एक चैट शो के दौरान ‘कुली’ फिल्म की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन के साथ हुए दर्दनाक हादसे पर खुलकर बात की थी। जया बच्चन ने बताया था कि- उस हादसे के बाद अमिताभ को हॉस्पिटल में एडमिट किया गया, जहां डॉक्टर उनकी जान बचाने के लिए कड़ी जद्दोजहद कर रहे थे।
मैं भागी-भागी हॉस्पिटल पहुंची- जया बच्चन
जैसे ही मैंने ये खबर सुनी तो मैं भागी-भागी हॉस्पिटल पहुंची, जहां मेरे देवर ने मुझसे कहा कि आप कहां थी हम आपको खोज रहे थे, मैंने उनसे कहा कि मैं बच्चों को देखने के लिए घर गई थी। मैंने उस वक्त देखा कि डॉक्टर उनके (अमिताभ बच्चन) के दिल को पंप कर रहे थे, लेकिन वो कोई रिस्पॉन्स नहीं कर रहे थे और मेरे हाथ में हनुमान चालीस थी।
डाक्टर्स ने उन्हें कर दिया था क्लिनिकली डेड घोषित- जया बच्चन
जया बच्चन (Jaya Bachchan) के मुताबिक- उस समय मेरे करीब से डॉक्टर दस्तूर पास से गुजरे और उन्होंने मुझसे उनके लिए दुआ करने के लिए कहा, लेकिन इसके थोड़ी देर के बाद मैंने देखा कि उनके (Amitabh Bachchan) पैर के अंगूठे को हिलते देखा और मुझे यकीन हो गया कि अब जल्द ठीक हो जाएंगे, उस समय में वह वेंटिलेटर पर काफी समय तक रहे थे, जहां डाक्टर्स ने उन्हें क्लिनिकली डेड घोषित कर दिया था, लेकिन भगवान की कृपा से कुछ समय बाद सब कुछ ठीक हो गया।
संबंधित खबरें
बॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
44 mins agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
1 hr ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
1 hr agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
10 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
15 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
16 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
17 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
18 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
19 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines