Jawan Box Office Collection Day 11: एक बार फिर Jawan ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 11वें दिन की जबरदस्त कमाई

Shah Rukh Khan Jawan Box Office Collection Day 11

Shah Rukh Khan Jawan Box Office Collection Day 11

Jawan Box Office Collection Day 11: बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘जवान’ (Jawan) बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। हालांकि, बीच में कुछ दिनों के लिए फिल्म की कमाई की रफ्तार में थोड़ी कमी देखने को मिली थी, जिसने एक बार फिर तेज गति से रफ्तार पकड़नी शुरु कर दी है। इस बात का अंदाजा ‘जवान’ की 11वें दिन की कमाई से लगाया जा सकता है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर 11 दिन बीत चुके हैं। ऐसे में फिल्म की कमाई ने एक बार फिर तेज रफ्तार पकड़ते हुए 450 करोड़ की शानदार कमाई कर ली है।

विज्ञापन

पीछे कई दिनों से SRK की मोस्ट अवेटेट फिल्म रही ‘जवान’ की कमाई में कमी देखने को मिल रही है, जिसके बाद ऐसा लग रहा था कि फिल्म की कमाई 400 करोड़ में ही सिमट कर रह जाएगी, लेकिन वीकेंड से फिल्म की कमाई में धांसू उछाल देखने को मिल रहा है, जिसके बाद ये पूरी उम्मीद है कि फिल्म 500 करोड़ का शानदार आंकड़ा पार करेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

11वें दिन Jawan ने फिर की धांसू कमाई

वहीं, अगर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan Jawan Box Office Collection Day 11) की ‘जवान’ के 11वें दिन की कमाई के बारे में बात की जाए तो, फिल्म ने अपने 10वें दिन से ज्यादा कमाई करते हुए 36.50 करोड़ का कलेक्शन किया, जिसके बाद फिल्म की टोटल कमाई 477.28 करोड़ का रहा। इससे पहले फिल्म ने 10वें दिन 31.8 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं फिल्म के 11वें दिन की टोटल कमाई देखने के बाद ये उम्मीद लगाई जा सकती है कि अपनी रिलीज के दूसरे हफ्ते में फिल्म 500 करोड़ का शानदार आंकड़ा भी पार कर लेगी।

विज्ञापन

वर्ल्डवाइड कमाई में भी Jawan मचा रही धमाल

इसके अलावा अगर SRK की ‘जवान’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के बारे में बात की जाए तो, फिल्म ने वर्ल्डवाइड 700 करोड़ की शानदार कमाई कर ली है। हाल में शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान (Gauri Khan) के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेंमेंट ने अपने ऑफिशियस ट्विटर हैंडल पर पोस्ट शेयर करते हुए ये जनाकारी दी कि ‘जवान’ ने वर्ल्डवाइड 797.50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ