मोहब्बत के 'शिखर' पर हैं जाह्नवी कपूर, इंटरव्यू में शादी को लेकर बेबाक बोली श्रीदेवी की बेटी

Janhvi Kapoor on Paid PR: बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग और प्रोजेक्ट्स से खुद की पहचान बना चुकीं जाह्नवी कपूर ने हाल ही के अपने एक इंटरव्यू में पेड प्रमोशन को लेकर बयान दिया है। पैसे देकर खुद की तारीफ कराने पर जाह्नवी ने जो कुछ भी कहा देखिए इस रिपोर्ट में।

Janhvi Kapoor on Paid PR

Janhvi Kapoor on Paid PR

Janhvi Kapoor on Paid PR: लेजेंडरी एक्ट्रेस श्रीदेवी और बॉनी कपूर की लाडली जाह्नवी कपूर फिल्मी जगत के उन स्टार किड्स में से हैं, जिन्होंने अपनी फैंस के दिल में अपनी एक खास जगह बनाई है। जाह्नवी अक्सर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। जाह्नवी अक्सर पैप्स द्वारा जिम के बाहर या एयरपोर्ट पर भी स्पॉट की जाती हैं। ऐसे में उनके बारे में कुछ लोगों का ये भी कहना होता है कि जाह्नवी पैसे देकर अपना प्रमोशन कराती हैं। जाह्नवी पैसे देकर अपना पीआर कराती हैं या नहीं, यही सवाल जब उनसे हाल ही में उनके एक इंटरव्यू में पूछा गया तो जाह्नवी ने इस पर क्या जवाब दिया, देखिए इस रिपोर्ट में।

मेरे पास इतना बजट नहीं-जाह्नवी कपूर

पिंकविला को दिए अपने इंटरव्यू में जाह्नवी से अपनी जिंदगी से जुड़ी कुछ बातों का जिक्र किया है। उन्होंने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर बात की है। जाह्नवी ने पैसे देकर खुद का प्रमोशन कराने पर भी जवाब दिया। इसी इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि सोशल मीडिया पर जब भी कोई आपकी तारीफ करता है तो लोग कहते हैं कि आपका पीआर होगा, इस पर जाह्नवी ने कहा कि अगर लोग मुझे ऐसा बोलते हैं तो मैं सीधा कहती हूं कि मेरे पास इतना बजट नहीं है कि मैं अपनी तारीफ करवाने के लिए पैसे खिलाऊं।

‘पैसे खिला कर लोगों से बुलवा रही हूं’

इसी इंटरव्यू में जब जाह्नवी को कहा गया कि आप अपनी शानदार फिल्मों के लिए क्या कहना चाहेंगी तो जाह्नवी ने कहा कि मैं खुद के बारे में कैसे बैठ कर बोलूं। मैं बहुत ज्यादा कॉन्फिडेंट हो गई हूं। बड़ी-बड़ी परफॉर्मेंसेस दे रही हूं। मैं खुद ही ये सब नहीं बोल सकती ना। जब उन्हें कहा गया कि लोग आपकी बेहतरीन परफॉर्मेंसेस के लिए आपकी तारीफ कर रहे हैं तो उन्होंने हंसते हुए कहा कि मैं पैसे खिला कर लोगों से बुलवा रही हूं।

शिखर संग शादी पर बोलीं जाह्नवी कपूर

जाह्नवी कपूर ने इसी इंटरव्यू में शिखर पहाड़िया के साथ अपनी शादी को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा-‘मैं अभी अपनी जिंदगी में खुश हूं। न तो फिलहाल मेरे पास और न ही उसके पास अभी शादी को लेकर जरा भी टाइम है’। जाह्नवी ने साफ किया कि अभी फिलहाल उनका शादी का कोई प्लान नहीं है।

जाह्नवी कपूर का अपकमिंग प्रोजेक्ट

जाह्नवी कपूर अपकमिंग फिल्म ‘उलझ’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को सुधांशु सरिया ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में उनके साथ गुलशन देवैया, रोशन मैथ्यू, आदिल हुसैन, राजेंद्र गुप्ता, राजेश तैलंग, मियांग चांग और जितेंद्र जोशी जैसे कलाकार अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाले हैं। जाह्नवी की ये थ्रिलर फिल्म 2 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ