Jaideep Ahlawat के पिता का निधन, आनन-फानन में दिल्ली पहुंचे एक्टर

Jaideep Ahlawat Father Passes Away: मशहूर एक्टर जयदीप अहलावत के पिता का निधन हो गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि 14 जनवरी को एक्टर के पिता का निधन हो गया है।

Jaideep Ahlawat father died

Jaideep Ahlawat father died

Jaideep Ahlawat Father Passes Away: मशहूर एक्टर जयदीप अहलावत के पिता का निधन हो गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि 14 जनवरी को एक्टर के पिता का निधन हो गया है। जैसे ही एक्टर को अपनेलस पिता के निधन की जानकारी मिली वैसे ही आनन-फानन में दिल्ली पहुंचे। कुछ ही देर पहले एक्टर को दिल्ली एयरपोर्ट पर देखा गया है। इस दौरान जयदीप परेशान नजर आ रहे थे।

विज्ञापन

पिता के बहुत क्लोज थे जयदीप 

Prime Video फेम पाताल लोक एक्टर जयदीप अहलावत के पिता का आज निधन हो गया। इस दुखद खबर की सूचना मिलते ही जयदीप अहलावत आनन फानन में दिल्ली के लिए रवाना हो गए। जयदीप अहलावत अपने पिता के बहुत क्लोज थे। इस बात का जिक्र खुद जयदीप इंटरव्यू में कई बार कर चुके थे। जयदीप ने यह भी बताया था कि उनके सफल करियर में उनके पिता का काफी बड़ा रोल है। उनके सहयोग के बिना वह मुंबई में स्ट्रगल का सामना नहीं कर पाते और आज इतने सफल नहीं होते।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

एक्टर के स्पोक्सपर्सन ने जारी किया बयान

जयदीप के पिता के निधन के बारे में जानकारी देते हुए एक्टर के स्पोक्सपर्सन ने एक बयान भी जारी किया है। जी हां, टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने अपने बयान में कहा कि जयदीप अहलावत के पिता के निधन की जानकारी देते हुए बहुत दुख हो रहा है। जयदीप अपने घर के लिए जा चुके हैं और इस समय जयदीप और उनका परिवार प्राइवेसी के लिए अनुरोध करता है। इस समय वो गहरे दुख से उभर रहे हैं। आप सभी की दुआओं और सपोर्ट के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

‘पाताल लोक’ का दूसरा सीजन

गौरतलब है कि जयदीप इन दिनों अपनी आने वाली सीरीज ‘पाताल लोक’ के दूसरे सीजन को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में इस सीरीज का ट्रेलर भी जारी किया गया है, जो फैंस को बेहद पसंद भी आया। ‘पाताल लोक’ के दूसरे सीजन की बात करें इस सीजन में भी जयदीप कुछ अलग करने के लिए तैयार हैं। हालांकि, अब सीरीज की रिलीज से पहले एक्टर के पिता का निधन उनके ऊपर टूटे किसी दुख के पहाड़ से कम नहीं है।

2020 में आया था पहला सीजन 

विज्ञापन

एक तरफ सीरीज के रिलीज होने की खुशी और दूसरी और पिता के निधन का गम… इस वक्त जयदीप के लिए बेहद मुश्किल समय हैं। बता दें कि जयदीप की सीरीज ‘पाताल लोक 2’ 17 जनवरी 2025 को प्राइम वीडियो पर रिलीज की जाएगी। बताते चलें कि इस सीरीज का पहला पार्ट पांच साल पहले यानी साल 2020 में आया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ