Arjun Bijlani की मां ICU में एडमिट, एक्टर ने शेयर किया हेल्थ अपडेट

Arjun Bijlani Mother Health Update: टीवी के मशहूर एक्टर अर्जुन बिजलानी की मां की हालत नाजुक बनी हुई है और उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। कुछ ही दिनों पहले अर्जुन की मां को खराब हालत के चलते अस्पताल में एडमिट कराया गया था। 

Arjun Bijlani

Arjun Bijlani

Arjun Bijlani Mother Health Update: टीवी के मशहूर एक्टर अर्जुन बिजलानी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। एक्टर के फैंस को भी उनके पोस्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है, लेकिन इस बीच परेशान करने वाली खबर आ रही है। अर्जुन बिजलानी की मां की हालत नाजुक है और उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। कुछ ही दिनों पहले अर्जुन की मां को खराब हालत के चलते अस्पताल में एडमिट कराया गया था, लेकिन अब उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। अर्जुन और उनका परिवार इस वक्त बेहद टेंशन में है और हर कोई उनकी मां के जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहा है।

विज्ञापन

अर्जुन ने शेयर किया पोस्ट

अपनी मां की हालत के बारे में जानकारी देते हुए अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। इस पोस्ट में एक्टर ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपनी मां का हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि अर्जुन अपनी मां के पास हैं और इस मुश्किल वक्त में उनका हाथ थामे हुए हैं। इसके अलावा अपनी मां की हालत के बारे में बात करते हुए अर्जुन ने कहा कि मेरी मां आईसीयू में हैं और उनका ऑक्सीजन लेवल गिर गया है।

विज्ञापन
Arjun Bijlani

Arjun Bijlani

ऑक्सीजन लेवल गिर गया

इसके आगे अपनी मां के बारे में बात करते हुए एक्टर ने कहा कि ऑक्सीजन लेवल गिरने की वजह से उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। मैं बस यही दुआ कर रहा हूं कि वो जल्दी ठीक हो जाए। गौरतलब है कि हाल ही में अर्जुन की वाइफ नेहा और उनके बेटे के बीमार होने की खबरें भी आई थी। अब फैंस उनकी मां के लेकर टेंशन में आ गए हैं और हर कोई उनके जल्दी ठीक होने के लिए दुआ मांग रहा है।

विज्ञापन

मां के साथ बिता रहे समय

रिपोर्ट्स की मानें तो जानकारी है कि इस वक्त अर्जुन अपनी मां के साथ हैं और ज्यादा से ज्यादा टाइम उन्हीं के साथ बिता रहे हैं। एक्टर अपनी मां के लिए बेहद परेशान हैं और उनके इलाज और देखभाल में कोई कमी ना आए, इसके लिए वो अपनी मां के साथ मौजूद है।

फैंस को देते रहते हैं अपडेट

गौरतलब है कि अर्जुन बिजलानी टीवी का बेहद पॉपुलर फेस है। ऐसे में उनकी फैन-फॉलोइंग भी खूब बड़ी है। फैंस एक्टर के हर अपडेट पर नजर रखते हैं। अर्जुन भी अपने फैंस को अपडेट देने में कभी पीछे नहीं रहते हैं, लेकिन इस वक्त सभी उनकी मां के लिए दुआ कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ