Samay Raina New Episode Updates: समय रैना का पॉपुलर कॉमेडी शो India’s Got Latent का दूसरा सीजन शुरू हो चुका है. पहला एपिसोड 20 जून 2026 को रिलीज हुआ था. इसमें आलिया भट्ट और शरवरि गेस्ट जज के रूप में आए थे. शो को यूट्यूब और नेटफ्लिक्स दोनों जगह एक साथ दिखाया गया. लोगों को यह एपिसोड बहुत पसंद आया. अब फैंस उत्सुक हैं कि दूसरा एपिसोड कब आएगा.
यह भी पढ़ें: YouTube पर 39 मिलियन व्यूज, Netflix पर नंबर 1 पर कब्जा जमाकर बैठा है ये कॉमेडी शो, हर सीन में दिखेगा बोल्ड मजाक
समय रैना का बड़ा ऐलान
समय रैना ने खुद बताया है कि नया सीजन शुरू हो गया है. उन्होंने साफ कहा कि हर दो हफ्ते में एक नया एपिसोड आएगा. यानी दूसरा एपिसोड 4 जुलाई 2026 के आसपास रिलीज हो सकता है. समय ने यह जानकारी अपने ऐलान और सोशल मीडिया पोस्ट में दी. फैंस अब इस डेट का इंतजार कर रहे हैं.
शो में क्या खास है?
India’s Got Latent एक अनोखा कॉमेडी शो है. इसमें लोग अपनी छिपी हुई टैलेंट दिखाते हैं. जज लोग हंसते हैं और स्कोर देते हैं. इस सीजन में भी मज़ेदार कंटेस्टेंट आएंगे. पहला एपिसोड में ट्रंप इम्पर्सनेटर वाले एक्ट ने सबको बहुत हंसाया. शो अब पहले से ज़्यादा क्लासी और मस्त लग रहा है.
यह भी पढ़ें: Friday OTT Releases: एंटरटेनमेंट का होगा बड़ा धमाका! 23 से 26 जून के बीच OTT पर रिलीज
कहां और कैसे देखें ये कॉमेडी शो?
इस शो आप यूट्यूब पर समय रैना के चैनल पर फ्री में देख सकते हैं. इसके अलावा नेटफ्लिक्स पर भी एक साथ उपलब्ध है. दोनों प्लेटफॉर्म पर समय एक जैसा रहेगा. कोई कट-एडिट नहीं होगा. इस कॉमेडी शो को परिवार के साथ देखने की बिल्कुल भूल ना करें. बोल्ड जोक्स और एडल्ट बातें आपको अनकंफर्टेबल महसूस करा सकते हैं. इसीलिए इस शो को अपने दोस्तों या हम उम्र वाले भाई-बहनों के साथ देखना ज्यादा उचित होगा.
क्यों हो रही है इतनी चर्चा?
पहले सीजन में रणवीर अल्लहाबादिया से जुड़ा विवाद हुआ था, जिसकी वजह से समय को अपना शो बंद करने के साथ साथ कई वीडियोज भी डिलीट करने पड़े थे. पुलिस केस से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक सब जगह इस शो का काफी बुरा भला कहा गया था. लेकिन अब समय रैना ने शो को नई ऊंचाई दी है. नेटफ्लिक्स के साथ पार्टनरशिप ने शो को ग्लोबल ऑडियंस मिला दिया. पहला एपिसोड रिलीज होते ही लाखों व्यूज आ गए. लोग कह रहे हैं कि ह्यूमर अब और बेहतर हो गया है.
यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार की ‘Welcome to the Jungle’ पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, कटवाए 18 सीन्स,
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 hr agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
2 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
2 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
4 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
5 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
5 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
6 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
7 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
8 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines