YouTube पर 39 मिलियन व्यूज, Netflix पर नंबर 1 पर कब्जा जमाकर बैठा है ये कॉमेडी शो, हर सीन में दिखेगा बोल्ड मजाक

India's Got Latent Season 2 Trending On Internet: अगर आप OTT पर कुछ मजेदार कॉमेडी शो देखना चाहते हैं तो नेटफ्लिक्स और यूट्यूब पर आए इस नंबर 1 शो को जरूर अपनी वॉचलिस्ट में शामिल करें. इसमें कई बोल्ड जोक्स के जरिए भरपूर मनोरंजन होगा.

samay raina indias got latent season 2
1 / 7
samay raina indias got latent season 2

इस कॉमेडी शो को यूट्यूब पर 39 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. वहीं नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही नंबर 1 पर लगातार ट्रेंड कर रहा है. लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं और इसके दूसरे एपिसोड का इंतजार कर रहे हैं.  

विज्ञापन

समय रैना का कॉमेडी शो

समय रैना का कॉमेडी शो2 / 7

समय रैना का कॉमेडी शो India's Got Latent इन दिनों हर तरफ चर्चा में है. यह शो YouTube पर 39 मिलियन से ज्यादा व्यूज पा चुका है और Netflix पर नंबर 1 की जगह हासिल कर ली है. हर एपिसोड में मजेदार टैलेंट वाले लोग आते हैं और जजों के सामने परफॉर्म करते हैं. लेकिन इस शो की सबसे बड़ी खासियत है और वो है बोल्ड और बेझिझक मजाक.

विज्ञापन

शो क्या है और कैसे शुरू हुआ?

शो क्या है और कैसे शुरू हुआ?3 / 7

दरअसल, India's Got Latent एक कॉमेडी कॉम्पिटिशन शो है. इसमें कंटेस्टेंट्स अपने टैलेंट दिखाते हैं और खुद अपने स्कोर का अनुमान लगाते हैं. होस्ट समय रैना बहुत मजेदार तरीके से शो चलाते हैं.

सीजन 2 शुरु हुआ

 सीजन 2 शुरु हुआ4 / 7

इसका सीजन 2 हाल ही में शुरू हुआ है और यह YouTube और Netflix दोनों पर एक साथ उपलब्ध है. इसीलिए लाखों लोग इस शो को आसानी से देख पा रहे हैं. शो में हर सीन में बोल्ड मजाक दिखते हैं. जज और कंटेस्टेंट एक-दूसरे पर तंज कसते हैं, लेकिन सब हंसी-मजाक में रहता है.

विज्ञापन

शरवरी और आलिया भट्ट बनीं शो की जज

 शरवरी और आलिया भट्ट बनीं शो की जज5 / 7

इस शो में आलिया भट्ट् और शरवरी वाघ जज के रूप में नजर आईं. मजेदार पलों के साथ अनफिल्टर्ड रोस्टिंग लोगों को काफी प्रभावित करती है. इस शो में समय रैना ने अपनी धांसू कॉमिक टाइमिंग से चार चांद लगा दिए. लोग इसे धड़ल्ले से लगातार देखना पसंद कर रहे हैं.

YouTube और Netflix पर एकसाथ आया

YouTube और Netflix पर एकसाथ आया6 / 7

ऐसा पहली बार हुआ है, जब कोई शो एक साथ Netflix और YouTube दोनों प्लेटफॉर्म पर बिना किसी एडिट के आए. इस फ्री में उपलब्ध वाले शो से लाखों युवा आज के समय में जुड़े हुए हैं. कॉमेडी शो को बहुत पसंद किया जा रहा है और लोगों को समय रैना का अनफिल्टर्ड अंदाज काफी पसंद आ रहा है.

विज्ञापन

विवादों में फंसा था शो

विवादों में फंसा था शो7 / 7

दरअसल, समय रैना पहली बार जब यह शो लेकर आए थे. तो रणवीर अल्लहाबादिया के एक विवादित जोक की वजह से उन्हें और इस शो को काफी बैकलैश झेलना पड़ा था. लेकिन अब उन्होंने जबरदस्त कमबैक करके आलोचकों के मुंह पर तीखा तमाचा जड़ा है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन