शाहरुख का 'मन्नत', अमिताभ का 'जलसा', या हो सलमान का 'गैलेक्सी', इस एक्टर की 800 करोड़ रुपये की हवेली के आगे सब फीका

Pataudi Palace’s massive valuation: बॉलीवुड में एक ऐसे एक्टर हैं जिनके पास ऐसा घर है जिसकी कीमत 800 करोड़ से भी ज्यादा की है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि ये भव्य हवेली मुंबई में नहीं बल्कि हरियाणा के एक छोटे से शहर में स्थित है।

Pataudi Palace’s massive valuation

Pataudi Palace’s massive valuation

Pataudi Palace’s massive valuation: जब बात फिल्मी सितारों के आलीशान घरों की आती है, तो मन्नत, जलसा, पोए गार्डन और गैलेक्सी अपार्टमेंट्स जैसे आलिशान बंगले जहन में आते हैं। ये घर भारत के सबसे बड़े सुपरस्टार्स – शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, रजनीकांत और सलमान खान की शानो शौकत को दिखाते हैं, लेकिन एक अभिनेता ऐसा भी है जिनके पास एक ऐसा घर है जिसकी कीमत इन सभी के घरों से कहीं ज्यादा है। सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि ये आलीशान घर मुंबई में नहीं बल्कि हरियाणा के एक छोटे से शहर में स्थित है।

विज्ञापन

सबसे महंगे घर का मालिक है ये अभिनेता

हरियाणा के पटौदी में स्थित पटौदी पैलेस, जो दिल्ली से लगभग 80 किलोमीटर दूर है, एक्टर सैफ अली खान के पास मौजूद सबसे महंगा और विशाल घर है। सैफ अली खान, जो पटौदी के नवाब हैं, इस भव्य महल के वर्तमान मालिक हैं। इस हवेली को लेकर ये कहा जा रहा है कि इसकी कीमत 800 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है, जो किसी भी भारतीय अभिनेता की संपत्ति के मुकाबले सबसे ज्यादा है।

विज्ञापन

 800 करोड़ रुपये है पटौदी पैलेस की कीमत

रिपोर्ट्स के अनुसार पटौदी पैलेस का बाजार में मूल्यांकन 800 करोड़ रुपये तक पहुंचता है, जो इस क्षेत्र में किसी भी आवासीय संपत्ति के लिए कई गुना ज्यादा है। ये महल सैफ अली खान, उनकी बहन सोहा अली खान और उनकी बहन सबा अली खान के परिवार के लिए एक शानदार वेकेशन के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इस विशाल संपत्ति को सैफ और उनके परिवार ने गर्मियों की छुट्टियों के लिए विशेष रूप से रखा हुआ है।

विज्ञापन

बाकी आइकॉनिक घरों से काफी आगे है पटौदी पैलेस 

पटौदी पैलेस की कीमत, भारतीय सिनेमा जगत के किसी भी अभिनेता की संपत्ति से ज्यादा है। शाहरुख खान का समुद्र के सामने स्थित बंगला मन्नत करीब 200 करोड़ रुपये के आसपास का है, जबकि अमिताभ बच्चन का जलसा, जो एक और प्रतिष्ठित बंगला है, उसकी कीमत 120 करोड़ रुपये के आसपास मानी जाती है।

पटौदी पैलेस का ऐतिहासिक महत्व

ये ऐतिहासिक महल सैफ अली खान के दादा नवाब इफ्तिखार अली खान पटौदी द्वारा बनवाया गया था। उन्होंने इसे अपनी भोपाल की बेगम के लिए विशेष रूप से तैयार किया था, क्योंकि उन्होंने महसूस किया कि उनके पुराने घर की स्थिति उनकी नई पत्नी की शान के मुताबिक नहीं थी। इस महल का डिजाइन फेमस वास्तुकार रॉबर्ट टोर रसेल ने तैयार किया था।

विज्ञापन

सैफ को वापस ‘खरीदना पड़ा’ पटौदी पैलेस

सैफ अली खान के पिता नवाब मंसूर अली खान की 2011 में मृत्यु के बाद पटौदी पैलेस को नीम्राना होटेल्स को किराए पर दे दिया गया था। सैफ ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्होंने इस महल को वापस पाने के लिए करोड़ो रुपये चुकाए। ये उनके लिए एक बड़ी चुनौती थी, लेकिन उन्होंने वो पटौदी पैलेस को फिर से खरीदने में सफर रहे।

विज्ञापन

पटौदी पैलेस का बॉलीवुड कनेक्शन

पटौदी पैलेस अक्सर फिल्म शूटिंग के लिए यूज किया जाता है। इसे अमेजन प्राइम वीडियो की सीरीज ‘तांडव’, शाहरुख खान की फिल्म ‘वीर-जारा’ और रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ में प्रमुख रूप से दिखाया गया है। इस तरह ये महल न सिर्फ सैफ अली खान के परिवार के लिए बल्कि बॉलीवुड के लिए भी एक अहम स्थान बन चुका है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ