Yeh Jawaani Hai Deewani 2 पर आया बड़ा अपडेट, Ranbir Kapoor ने खुद LIVE आकर बताई सीक्वल की सच्चाई

Ranbir Kapoor update on Yeh Jawaani Hai Deewani 2: सुपरस्टार Ranbir Kapoor ने ARKS के इंस्टाग्राम अकाउंट पर LIVE आकर Yeh Jawaani Hai Deewani के सीक्वल पर बड़ा अपडेट दिया है. इस LIVE के दौरान उन्होंने ब्रह्मास्त्र 2 के सीक्वल पर भी बात की है. आइए जानते हैं

Ranbir Kapoor update on Yeh Jawaani Hai Deewani 2

Ranbir Kapoor update on Yeh Jawaani Hai Deewani 2

विज्ञापन

Ranbir Kapoor Instagram Live Updates: बॉलीवुड की कुछ फिल्में सालों तक दिमाग में बसी रहती हैं. ऐसी ही Karan Johar की फिल्म Yeh Jawaani Hai Deewani भी थी, जिसको लोग आज भी उतनी ही शिद्दत के साथ देखते हैं. 2013 में रिलीज हुई फिल्म में सुपरस्टार रणबीर कपूर, दीपिका की जोड़ी को खूब पसंद किया गया. इसके कबीर, बधाईयां और इलाही जैसे गाने आज भी लोगों की प्लेलिस्ट में शामिल हैं. इसके सीक्वल को लेकर सुपरस्टार Ranbir Kapoor ने ARKS के इंस्टाग्राम अकाउंट पर LIVE आकर बड़ा अपडेट दिया है. साथ ही उनकी पत्नी Alia के साथ की गई फिल्म Brahmastra 2 के बारे में भी बताया है.

यह भी पढ़ें: जेल में बंद राजपाल यादव की चमकी किस्मत, बॉक्सर विजेंदर सिंह ने दी नई फिल्म

विज्ञापन

Ranbir Kapoor ने YJHD 2 पर दिया अपडेट

हाल ही में रणबीर कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक लाइव सेशन किया. ये लाइव वैलेंटाइन डे के आसपास था और उनके ब्रांड के अकाउंट पर हुआ. फैंस ने उनसे कई पुरानी फिल्मों के सीक्वल के बारे में पूछा, जैसे रॉकस्टार 2, ब्रह्मास्त्र 2 और खासकर Yeh Jawaani Hai Deewani 2. रणबीर ने बहुत साफ-साफ जवाब दिया. उन्होंने कहा, “बहुत से लोग पार्ट 2 चाहते हैं, लेकिन नई फिल्में, नए डायरेक्टर और नए आइडिया बहुत हैं जिन पर काम करना है. मुझे लगता है Yeh Jawaani Hai Deewani का अंत बहुत परफेक्ट था। इसलिए मुझे नहीं लगता कि इसमें पार्ट 2 की जरूरत है.”

रोमांटिक और इमोशनल फिल्म का हिंट

YJHD 2 पर निराश हुए फैंस को रणबीर ने अचानक खुश कर दिया. क्योंकि एक्टर ने भविष्य में YJHD जैसी ही एक रोमांटिक और इमोशनल फिल्म के बारे में हिंट दिया है. यह कोई सीक्वल नहीं होगा, बल्कि नई फिल्म होगी. यह सुनकर फैंस काफी खुश हो गए.

विज्ञापन

ब्रह्मास्त्र 2 को लेकर दिया अपडेट

इसी बीतचीत के बीत रणबीर ने अयान मुखर्जी के साथ आने वाली फिल्म Brahmastra 2 के बारे में भी बताया. उन्होंने कहा कि “ब्रह्मास्त्र 2 पर काम चल रहा है, हम बहुत जल्द, आपकी उम्मीद से भी जल्दी, उस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे.” फैंस यह सुनकर बेहद खुश हो गए. अब फिल्म को लेकर लोगों के मन में खूब उत्साह है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ