Vijay–Rashmika की वेडिंग में एंट्री लेंगे बड़े सितारे, गेस्ट लिस्ट और रिसेप्शन डेट भी हुई रिवील

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी इन दिनों खूब चर्चा में बनी हुई है. खबरों के अनुसार दोनों फरवरी के आखिर में शादी करने वाले हैं. इतना ही नहीं दोनों की शादी में शामिल होने वाले लोगों की गेस्ट लिस्ट और रिसेप्शन डेट भी सामने आई है.

rashmika

विजय और रश्मिका कब करेंगे रिसेप्शन पार्टी (File Photo)

विज्ञापन

साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की शादी का फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. इन दिनों उनकी शादी फिल्मी गलियारों में खूब सुर्खियां बटोर रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार रश्मिका और विजय की शादी 26 फरवरी को उदयपुर के एक महल में होने वाली है. दरअसल, दोनों की शादी में सिर्फ करीबी लोग ही शामिल होने वाले हैं. हालांकि, विजय और रश्मिका की शादी में शामिल होने वाले गेस्ट की लिस्ट भी सामने आ चुकी है. इतना ही नहीं दोनों के रिसेप्शन डेट भी सामने आ गई है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

यह भी पढ़ें: Rajpal Yadav के जेल से बाहर आने की उड़ी अफवाह, बीवी राधा ने क्या कहा? मदद करने वालों के लिए भी ये रिएक्शन

विज्ञापन

विजय और रश्मिका कब करेंगे रिसेप्शन

एनटीवी तेलुगु की रिपोर्ट के अनुसार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना शादी के बाद 4 मार्च को हैदराबाद में एक रिसेप्शन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. आपको बता दें कि कपल के रिसेप्शन में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सुपरस्टार शामिल होने वाले हैं. इतना ही नहीं बॉलीवुड से भी कई बड़ी हस्तियां इस रिसेप्शन में शामिल होने वाली है. रिपोर्ट के अनुसार विजय ने अपनी शादी के रिसेप्शन में मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को भी इंविटेशन दिया है.

60 करोड़ का ऑफर ठुकराया

आपको बता दें कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के रिसेप्शन पार्टी में साउथ इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा भी शामिल होने वाले हैं. इस रिसेप्शन में सितारों के अलावा कपल के करीबी रिश्तेदार और दोस्त भी शामिल हो सकते हैं. खबरों के मुताबिक विजय और रश्मिका ने साल 2025 में ही शादी कर ली थी, जिसके बाद दोनों से ही दोनों की शादी को लेकर खबर सामने आने लगी थी. लेकिन अभी तक कपल ने इस बात की पुष्टि नहीं की है. आपको बता दें कि दोनों कपल की शादी को स्ट्रीमिंग करने के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने 60 करोड़ रुपये का ऑफर भी दिया था. लेकिन कपल ने इस ऑफर को ठुकरा दिया है.

विज्ञापन

रश्मिका मंदाना इन फिल्मों में आएंगी नजर

रश्मिका मंदाना के वर्कफ्रंट की बात करें, तो एक्ट्रेस जल्द ही कॉकटेल 2, एनिमल पार्क में नजर आने वाली है. उन्होंने विजय देवरकोंडा के साथ आखिरी बार ‘किंगडम’ में नजर आईं थी. दर्शकों को उनकी जोड़ी काफी पसंद आती है. अब देखने वाली बात होगी कि शादी के बाद वो दोनों एक साथ काम करते हुए नजर आते हैं कि नहीं

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ