Madhuri Dixit On Hum Aapke Hain Koun: (Navin Singh Bhardwaj) धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित फिलहाल अपनी फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ की सक्सेस को एंजॉय कर रही हैं।जहां भी जाओ उनके किरदार का ही जिक्र हो रहा है। अपनी बेहतरीन अदाकारी से माधुरी पिछले 40 साल से सबका दिल जीत रही हैं और एक बार फिर इस फिल्म के जरिए उन्होंने ये साबित कर दिया है कि “ऐज इज जस्ट अ नंबर” ( Age is just a number), माधुरी का औरा और फेम गेम इतना बड़ा है कि फिल्म से जुड़े जितने भी कलाकार हैं, वो उनकी तारीफ करते मानो थकते ही नहीं हैं। ‘भूल भुलैया 3’ की सक्सेस को लेकर खुद माधुरी दीक्षित ने E24 से बातचीत की जिसमें उन्होंने फिल्म की सक्सेस को लेकर अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की।
बॉलीवुड में 40 साल हुए पूरे
बातचीत के दौरान माधुरी दीक्षित ने जहां अपने करियर के 40 साल पूरे होने पर खुशी जाहिर की और ऑडियंस को धन्यवाद दिया। वहीं अपनी फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ के 30 साल पूरे होने पर अपने किरदार ‘निशा’ को भी याद किया। E24 से बातचीत के दौरान माधुरी ने बताया कि लोग आज भी निशा को भूले नहीं हैं। ‘हम आपके हैं कौन’ एक आइकोनिक फिल्म है, जिसे लोग आज भी उतने ही चाव से देखते हैं।
यह भी पढ़ें: Kapil Sharma के शो से नवजोत सिंह सिद्धू ने क्यों बनाई थी दूरी? अब हुआ खुलासा
फिल्म में एक नहीं दो टफी
जब माधुरी दीक्षित से फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ से जुड़ी एक खास बात पूछी गई जो किसी को नहीं मालूम थी तो उन्होंने बताया कि एक अहम किरदार था, जिसका फिल्म में डबल रोल था। फिल्म में टफी जो प्रेम (सलमान खान) का पेट डॉग था, उसकी अपीयरेंस के लिए दो डॉग्स को हायर किया गया था। जब एक डॉग का मूड नहीं होता था, तब दूसरे के साथ शूट किया जाता था।
माधुरी दीक्षित का अपकमिंग प्रोजेक्ट
माधुरी दीक्षित फिल्मों के साथ-साथ ओटीटी पर भी काम कर चुकी हैं। उन्हें वेब सीरीज ‘फेम गेम’ में देखा गया था, जो नेटफ्लिक्स पर साल 2022 में रिलीज हुई थी। जब उनसे अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारे में पूछा गया तो इस पर बात करते हुए एक्ट्रेस थोड़ा हिचकते हुए नजर आईं। माधुरी ने बताया कि वह क्रिसमस का इंतजार कर रही हैं जिससे वह अपने दोनों बेटों के साथ समय गुजार सकें।
संबंधित खबरें
'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
5 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
6 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
8 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
9 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
11 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
12 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
13 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
14 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
15 hrs agoहुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines