'हर फिल्म में काम करने से पहले डर लगता है', News24 के साथ Hritik Roshan का इंटरव्यू वायरल

Hritik Roshan Interview Video: सोशल मीडिया पर एक इंटरव्यू क्लिप वायरल हो रहा है, जिसमें ऋतिक रोशन अपने फिल्मी करियर के पर बात कर रहे हैं। उन्होंने यह इंटरव्यू करीब 14 साल पहले दिया था।

Hritik Roshan

Hritik Roshan का पुराना इंटरव्यू। फोटो आभार- न्यूज24

Hritik Roshan Old Interview Video Viral: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी फिल्म ‘फाइटर’ (Fighter) को लेकर काफी चर्चा में हैं। लोगों को फिल्म इतनी पसंद आ रही है कि मूवी ने महज 4 दिन में ही 100 करोड़ कमा लिए।

विज्ञापन

इस बीच सोशल मीडिया पर ऋतिक रोशन का News24 की एडिटर-इन-चीफ और BAG नेटवर्क की सीएमडी अनुराधा प्रसाद जी के साथ एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जो मई 2010 का है।

विज्ञापन

विज्ञापन

बॉलीवुड में एंट्री को लेकर पूछा सवाल

वायरल हो रही शॉर्ट क्लिप में आप देख सकते हैं कि अनुराधा प्रसाद जी, बॉलीवुड एक्टर से सवाल पूछती हैं, जिसका जवाब ऋतिक बेहद शालीनता से देते हैं। अनुराधा प्रसाद जी, ऋतिक रोशन से सवाल पूछती हैं कि जब आपका करियर शुरू हुआ तो उस वक्त में क्या आप पूरी तरह से तैयार थे? क्या अपने आपको फिल्म इंडस्ट्री में डालने के लिए तैयार थे? क्या आप उस टाइम डरे-सहमे थे?

विज्ञापन

ऋतिक रोशन ने यह जवाब दिया

सवाल का जवाब देते हुए ऋतिक रोशन ने कहा कि पता नहीं, आई स्टील फील द सेम, हर फिल्म को करने से पहले आई फील द सेम, आई फील एबसलूटिली एम्पटी, आई फील जीरो, लेकिन शायद यह अच्छी बात है। मैं आज भी उसी तरह महसूस करता हूं, जैसा मैंने पहली मूवी करने से पहले महसूस किया था।

विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर ‘फाइटर’ की पकड़

बता दें कि ‘फाइटर’ मूवी को 25 जनवरी, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। फिल्म में ऋतिक रोशन लीड रोल में हैं। दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर और कई अन्य बड़े सितारे भी फिल्म में अहम किरदार निभा रहे हैं।

हालांकि वीकेंड पर ‘फाइटर’ उम्मीद के हिसाब से कमाई नहीं कर सकी, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है और अच्छी खासी कमाई कर रही है।  ऐसे में अब बड़ा सवाल यह है कि क्या फिल्म रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब होगी?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ