हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Spider Man Brand New Day Collection: 9वें दिन भी नहीं थमा टॉम हॉलैंड की 'स्पाइडर-मैन' का तूफान, छाप डाले इतने करोड़

हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम हॉलैंड और जेंडाया कि फिल्म Spider Man Brand New Day इन दिनों दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा रही है. इस मूवी को क्रिटिक्स और दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. यह हॉलीवुड फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी अपना दबदबा बनाए हुए हैं. चलिए जानते हैं कि फिल्म ने 9वें दिन कितने का कारोबार किया है.

विज्ञापन
Spider Man Brand New Day ने 9वें दिन छापे इतने करोड़. Image Credit-IMDb

हॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर डेस्टिन डेनियल क्रेटन की फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider-Man: Brand New Day) इन दिनों दुनियाभर में कोहराम मचा रही है. इस मूवी को हर कोई काफी ज्यादा पसंद कर रहा है. यह मूवी 30 जुलाई को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. फिल्म ने रिलीज होते ही भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा जमा लिया था.

हालांकि, ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider-Man: Brand New Day) से पहला क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ (The Odyssey) दर्शकों का मनोरंजन कर रही थी. खास बात यह है कि इस मूवी में टॉम हॉलैंड ने अहम किरदार निभाया था. लेकिन ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ के रिलीज होने के बाद द ओडिसी पूरी तरह बिखर गई है. टॉम हॉलैंड फिल्म ‘स्पाइडर-मैन’ को रिलीज हुए आज 9 दिन हो चुके हैं. ऐसे में फैंस यह जानने के लिए एक्साइटेड है कि फिल्म ने अब तक कितने का कलेक्शन किया है.

यह भी पढ़ें: सनी देओल की ‘बटवारा 1947’ के प्रमोशन में बड़ा हादसा, युवक गंभीर रूप से हुआ घायल

विज्ञापन

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने पहले वीकेंड पर कितने का किया कलेक्शन

हॉलीवुड के सुपरस्टार टॉम हॉलैंड की फिल्मों ने भारतीय सिनेमाघरों में खुब नोट छापे हैं. एक्टर की फिल्मों का खुमार भारतीय ऑडियंस के सिर चढ़ा होता है. 30 जुलाई को रिलीज हुई टॉम हॉलैंड फिल्म ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है. फिल्म को रिलीज हुए एक हफ्ते से ज्यादा का समय बीत चुका है. Sacnilk के अनुसार फिल्म के कलेक्शन की बात करें, तो इस मूवी ने पहले ही दिन 60.60 करोड़ रुपये की जबरदस्त ओपनिंग की थी. फिल्म ने दूसरे दिन 49.35 करोड़ रुपये छापे थे. लेकिन इस मूवी ने सबसे ज्यादा कलेक्शन वीकेंड पर किया है. फिल्म ने पहले शनिवार को 70.25 करोड़ और रविवार को सबसे ज्यादा 77.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था.

यह भी पढ़ें: भारत में ‘रामायण’ देखने के लिए करना पड़ेगा इंतजार, 6 नवंबर को नहीं आएगी रणबीर कपूर की फिल्म, प्रोड्यूसर ने खुद बताई वजह

विज्ञापन

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने 9वें दिन छापे इतने करोड़

आपको बता दें कि टॉम की इस मूवी ने एक हफ्ते में 334.70 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन कर लिया था. हालांकि, आज यानी 7 अगस्त को फिल्म को रिलीज हुए 9 दिन हो चुके हैं. मूवी ने 9वें दिन खबर लिखे जाने तक 10.42 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. इस मूवी ने 9 दिनों में 345.12 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. इस फिल्म में टॉम हॉलैंड के साथ जेंडाया, सैडी सिंक, जैकब बैटलन,  मारिसा टोमेई, जॉन बर्न्थॉल, फ्लोरेंस पुघ और ट्रामेल टिलमैन अहम भूमिका में नजर आए हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola