भारत में ‘रामायण’ देखने के लिए करना पड़ेगा इंतजार, 6 नवंबर को नहीं आएगी रणबीर कपूर की फिल्म, प्रोड्यूसर ने खुद बताई वजह
नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है. यह मूवी भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं की जाएगी. इस बात की जानकारी प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने शेयर किया है.
Edited By : Shahzad Khan|Updated: Aug 7, 2026 21:39
Share :
Ramayana 6 नवंबर को भारत में रिलीज नहीं होगी?
---विज्ञापन---
Ramayana India Release Date: बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर की मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ का इंतजार दर्शक काफी बेसब्री से कर रहे हैं. हाल ही में सोनी पिक्चर्स ने फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस की है. इंग्लिश भाषा में फिल्म का ट्रेलर जारी करते हुए बताया था कि यह मूवी 6 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की होने वाली है. लेकिन अभी तक ‘रामायण’ के ऑफिशियल पेज या फिर मूवी के प्रोड्यूसर की ओर से फिल्म की रिलीज पर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. हालांकि, ऐसा माना जा रहा है कि यह मूवी दिवाली के समय बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएगी.
दरअसल, इस चक्कर में फैंस भी फिल्म की रिलीज डेट को लेकर काफी कंफ्यूज लग रहे थे. हालांकि, अब फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा का एक बयान सामने आया है, जिसके बाद मूवी के रिलीज की कन्फ्यूजन पूरी तरह दूर हो गई है. चलिए जानते हैं कि फिल्म की रिलीज पर प्रोड्यूसर ने क्या कुछ कहा है.
फिल्म ‘रामायण’ के प्रोड्यूसर ने बताया कि यह मूवी 6 नवंबर (शुक्रवार) इंटरनेशनल मार्केट में रिलीज की जाएगी. भारत में यह मूवी दिवाली के दिन यानी 8 नवंबर (रविवार) को रिलीज किया जाएगा. इसका मतलब साफ है कि विदेशी लोग भारतीय फिल्म ‘रामायण’ को 2 दिन पहले देख सकेंगे. जबकि अपने ही देश की ऑडियंस इस मूवी को दो दिन बाद देख पाएंगी.
---विज्ञापन---
‘रामायण’ प्रोड्यूसर ने क्या कहा?
‘रामायण’ के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने एनडीटीवी से बात करते हुए कहा, ‘ये (रामायण) फिल्म भारत में दिवाली के दिन रिलीज होने वाली है’. लेकिन जब उनसे सवाल किया गया कि फिल्म के ट्रेलर (इंग्लिश भाषा) में 6 नवंबर की डेट का जिक्र किया गया है. क्या इस मूवी की रिलीज डेट बदल दी गई है. इस सवाल का जवाब देते हुए प्रोड्यूसर ने कहा, ‘हम इस मूवी विदेश में 6 नंबर को रिलीज करने वाले हैं, क्योंकि इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूशन शुक्रवार के हिसाब से शुरू होता है. जबकि यह मूवी देश में यह फिल्म दिवाली के दिन रिलीज करने का हमारा टारगेट है.
दरअसल, फिल्म के प्रोड्यूसर के इस बयान से साफ हो गया है कि यह मूवी 8 नवंबर को देश में रिलीज की जाएगी. लेकिन विदेशी धरती पर फिल्म 6 नवंबर को रिलीज होने वाली है. इस मूवी में रणबीर कपूर के साथ साई पल्लवी, सनी देओल, रकुल प्रीत सिंह और रवि दुबे जैसे कई कलाकार अहम किरदार में नजर आने वाले हैं.