साल 2024 में इन 8 फिल्मी सितारों का निधन, दो की तो गोली मारकर हत्या

Hollywood Stars Demise 2024: फिल्म इंडस्ट्री से अक्सर ही दिल दुखाने वाली खबर आ जाती है। आज सुबह भी हॉलीवुड के फेमस सिंगर डेविड एलन लॉगिन्स के निधन की खबर से इंडस्ट्री शोक में डूब गई। आइए जानते हैं कि साल 2024 में कितने स्टार्स मौत के मुंह में समा चुके हैं।

hollywood Stars demise 2024

hollywood Stars demise 2024

Hollywood Stars Demise 2024: प्रकृति का नियम है कि जो इस संसार में आया है, उसे इन दुनिया से जाना भी पड़ा है। फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई पॉपुलर चेहरे रहे हैं, जिन्होंने इस साल 2024 में दुनिया को अलविदा कह दिया। हैरानी की बात ये है कि साल अभी पूरा बीता भी नहीं लेकिन दुनिया को अलविदा कह चुके इन चर्चित चेहरों की लिस्ट काफी लंबी है। आज हम आपको बताएंगे हॉलीवुड के उन 8 स्टार्स के बारे में जिन्होंने जनवरी से जुलाई तक इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। आइए नजर डालते हैं लिस्ट पर…

विज्ञापन

डेविड एलन लॉगिन्स

ग्रैमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट रहे हॉलीवुड के फेमस सिंगर डेविड एलन लॉगिन्स ने 10 जुलाई को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। सिंगर के निधन की जानकारी उनके परिवार ने दी। हालांकि मौत की वजह अब तक सामने नहीं आई है।

विज्ञापन

शेली डुवैल

हॉरर फिल्म ‘द शाइनिंग’ से पॉपुलर हुईं एक्ट्रेस शेली डुवैल ने 11 जुलाई को 75 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनके निधन का कारण डायबिटीज बनी। एक्ट्रेस ने मरने से पहले बताया था कि बीमारी के चलते उन्हें काफी मुश्किल समय से गुजरना पड़ा था, जब उनके अपनों ने उनका साथ छोड़ दिया था।

विज्ञापन

शिफ्टी शेल शॉक

रॉक-रैप ग्रुप क्रेजी टाउन में अपने स्टेज नाम शिफ्टी शेल शॉक से फेमस सेठ ब्रूक्स बिनजर भी इस दुनिया को छोड़कर जा चुके हैं। उन्होंने 49 साल की उम्र में 24 जून को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। हालांकि उनकी मौत की वजह सामने नहीं आई थी।

विज्ञापन

जूलियो फूलियो

फ्लोरिडा के जैक्सनविले के रैपर जूलियो फूलियो ने बहुत कम उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था। रैपर महज 26 साल के थे, जब 23 जून की सुबह फ्लोरिडा के टाम्पा ने उन्हें गोली मार दी गई थी।

विज्ञापन

केके जब्बार

रियलिटी टीवी सीरीज लव एंड मैरिज: हट्सविले से पहचान बनाने वालीं केके जब्बार का भी निधन हो चुका है। उन्होंने 42 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।

विज्ञापन

चार्ली कोलिन

मशहूर म्यूजिसियन चार्ली कोलिन भी मौत के मुंह में समा चुके हैं। 58 साल के चार्ली एक हादसे का शिकार बनकर अपनी जान गवां बैठे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिंगर 22 मई को शॉवर में फिसल गए थे, जिससे उनकी मौत हो गई थी।

जॉनी वक्टर

जनरल हॉस्पिटल में ब्रैंडो कॉर्बिन का किरदार निभाकर पॉपुलर हुए एक्टर जॉनी वक्टर भी अब इस दुनिया में नहीं हैं। 25 मई को लॉस एंजिल्स में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जॉनी को चोरी के शक में गोली मारी गई थी। उस वक्त उनकी उम्र सिर्फ 37 साल थी।

विज्ञापन

पार्क बोराम

साउथ कोरियन सिंगर पार्क बोरम ने बहुत कम उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था। सिंगर महज 30 साल की थीं। उनके निधन पर परिवार ने बताया था कि सिंगर पार्क बोराम का 11 अप्रैल को अचानक निधन हो गया। उनकी मौत की वजह सामने नहीं आई थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ