मुंबई: फिल्म ‘थैंक गॉड’ (Thank God) के पहले गाने के टीजर को गुरुवार को जारी किया गया, जिसने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी। सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra), जो फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, उन्हें इस गाने में नोरा फतेही (Nora Fatehi) के साथ सिज्जलिंग केमिस्ट्री जमाते हुए देखा जा सकता है।
गाने का नाम है ‘मानिके’ (Manike), जिसके ओरिजिनल वर्जन ने पिछले साल खूब तहलका मचाया था। इस श्रीलंकाई गाने का अब हिंदी वर्जन तैयार किया गया है, जिसे अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म में देखने को मिलेगा।
गाने टीजर ऑनलाइन आते ही वायरल होने लगा। वहीं फैंस भी ‘मानिके मंगे हिते’ के बॉलीवुड वर्जन के लिए काफी काफी उत्साहित हैं। गाने में सिद्धार्थ और नोरा फतेही (Sidharth Nora Hot Chemistry) अपनी जबरदस्त केमिस्ट्री से फैंस का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। करीब एक हफ्ते पहले फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ था। अब इसका पूरा गाना शुक्रवार, 16 सितंबर को रिलीज हो गया है।
धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा, अजय देवगन के खिलाफ शिकायत
बात करें फिल्म की तो, अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और निर्देशक इंद्र कुमार के खिलाफ उनकी आने वाली फिल्म ‘थैंक गॉड’ में कथित तौर पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है। भगवान चित्रगुप्त की पूजा करने वाले कायस्थ समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में अपर दंडाधिकारी मोनिका मिश्रा की अदालत में मामला दर्ज किया गया है।
अभी पढ़ें – किंग खान के बेटे आर्यन खान के प्यार में पड़ी ये पाकिस्तानी एक्ट्रेस, जानें कौन है वो
शिकायत में भगवान चित्रगुप्त का कथित रूप से उपहास करने और फिल्म में आपत्तिजनक टिप्पणी करने की बात कही गई है। शिकायतकर्ता हिमांशु श्रीवास्तव का बयान दर्ज करने के लिए मजिस्ट्रेट ने 18 नवंबर 2022 की तारीख तय की।
थैंक गॉड के बारे में
थैंक गॉड में सिद्धार्थ मल्होत्रा, अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह जैसे सितारे हैं। ये फिल्म टी-सीरीज़ फिल्म्स और मारुति इंटरनेशनल प्रोडक्शन, फिल्म इंद्र कुमार द्वारा निर्देशित और भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अशोक ठकेरिया, सुनीर खेतरपाल, दीपक मुकुट, आनंद पंडित और मार्कंड अधिकारी द्वारा निर्मित और यश शाह द्वारा सह-निर्मित है। 25 अक्टूबर, 2022 यानी दिवाली के मौके पर ये फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
14 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
14 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
16 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
17 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
18 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
20 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
20 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
21 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
21 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines