कैंसर से जूझ रहीं Hina Khan का नहीं हुआ ब्रेकअप, एक्ट्रेस ने यूं दिया करारा जवाब

Hina Khan Dismisses Break up Rumours: टीवी एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों सुर्खियों में हैं। पिछले दिनों उनके ब्रेकअप की खबरें आ रही थीं लेकिन अब हिना ने इन सभी अफवाहों का करारा जवाब दे दिया है।

Hina Khan Dismisses Breakup Rumours

Hina Khan Dismisses Breakup Rumours

विज्ञापन

Hina Khan Dismisses Break up Rumours: टीवी की चर्चित अभिनेत्री हिना खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं। जी हां पिछले काफी वक्त से कैंसर से जूझ रहीं एक्ट्रेस के ब्रेकअप की खबरों जोरों पर थीं लेकिन अब हिना खान ने सभी खबरों का करारा जवाब दिया है। हाल ही में उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ गोवा पहुंचकर सभी फैंस को एक मैसेज दे दिया है। क्या है पूरा मामला चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन

हिना खान का प्री बर्थडे सेलिब्रेशन

दरअसल हिना खान 2 अक्टूबर को 37 साल की होने जा रही हैं, इसी खुशी में वो अपनी फैमिली के साथ जश्न मना रही हैं। हिना अपना प्री बर्थडे मनाने के लिए अपने परिवार के साथ गोवा पहुंची हैं। ऐसे में उन्होंने कुछ तस्वीरों को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। हिना इस दौरान बहुत खुश नजर आ रही हैं।

हिना ने बॉयफ्रेंड रॉकी के साथ शेयर की फोटो

हिना खान ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक केक की तस्वीर शेयर की थी, जिसे उन्होंने इस साल का पहला बर्थडे केक बताया था। अब हिना ने अपनी मां और रॉकी के साथ गोवा में वेकेशन मनाते हुए फोटोज शेयर किए हैं। इस दौरान उन्होंने कुछ फोटोज ऐसी भी शेयर की हैं, जिसमें होटल का खूबसूरत नजारा देखने को मिल रहा है। एक तस्वीर में हिना अपनी मां के साथ भी सुकून के पल बिताती हुए दिखाई दे रही हैं।

Hina Khan Dismisses Break up Rumours

Hina Khan Dismisses Break up Rumours

विज्ञापन

हिना ने ब्रेकअप की खबरों का किया खंडन

इस साल हिना खान के लिए कई चुनौतियां आई हैं। वो कैंसर से जूझ रही हैं, ऐसे में इस मुश्किल समय में उनके और रॉकी के बीच ब्रेकअप की खबरें भी आई थीं। कुछ समय से दोनों को साथ नहीं देखा गया, जिससे फैंस को भी ये शक होने लगा था कि क्या अब दोनों एक साथ नहीं है। ऐसी भी खबरें आईं कि रॉकी ने हिना के साथ रिश्ता खत्म कर दिया है क्योंकि वो जल्द ही शादी करना चाहते हैं। वहीं हिना ने सोशल मीडिया पर कुछ क्रिप्टिक पोस्ट भी किए थे, जिन्हें देखकर लोग मानने लगे थे कि उनका रिश्ता टूट गया है।

हालांकि गोवा की इन तस्वीरों ने सभी अफवाहों को खत्म कर दिया है। हिना और रॉकी की साथ में आई तस्वीर ने साफ कर दिया है कि दोनों एक दूसरे के साथ खड़े हैं चाहे कुछ भी हो जाए। हिना और रॉकी की तस्वीरों को देखने के बाद फैंस काफी खुश हो गए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ