Saif Ali Khan के 36 लाख मेडिक्लेम पर डॉक्टर ने उठाए सवाल, कहा- आम आदमी को नहीं मिल सकते इतने पैसे

Saif Ali Khan Mediclaim: बॉलीवुड एक्टर के मेडिक्लेम डॉक्यूमेंट लीक होकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिन पर एक डॉक्टर ने रिएक्ट किया है। साथ ही उसने बीमा कंपनी को लेकर बड़ी बात कही है। एक्टर ने जानलेवा हमला होने के बाद उपचार के लिए मेडिक्लेम किया है।

saif ali khan health update to be discharged today afternoon from lilavati hospital

Saif Ali Khan. File Photo

Doctor Reaction on Saif Ali Khan Mediclaim: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर 16 जनवरी को जानलेवा हमला हुआ था। शख्स ने घर में घुसकर एक्टर पर 6 बार चाकू से हमला किया था। एक्टर इस समय मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। हालांकि वे खतरे से बाहर हैं, लेकिन उनके मेडिक्लेम डॉक्यूमेंट लीक हो गए हैं।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल मेडिक्लेम डॉक्यूमेंट के अनुसार, एक्टर ने 35 लाख 95 हजार रुपये का मेडिकल इंश्योरेंस क्लेम किया है और इसमें से 25 लाख रुपये अप्रूव भी हो चुके हैं, लेकिन एक डॉक्टर ने एक्टर के मेडिक्लेम डॉक्यूमेंट देखकर सवाल उठाए हैं। उसने कहा है कि किसी आम आदमी को इतना मेडिक्लेम नहीं मिल सकता।

विज्ञापन

बीमा कंपनी कर चुकी है मेडिक्लेम की पुष्टि

News18 की रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई के हार्ट सर्जन डॉ. प्रशांत मिश्रा के अनुसार, सोशल मीडिया पर एक डॉक्यूमेंट वायरल हो रहा है, जो एक्टर सैफ अली खान के मेडिक्लेम पेपर्स हैं। इसके अनुसार, एक्टर ने 35.95 लाख रुपये का मेडिक्लेम किया है। इसमें से 25 लाख रुपये कंपनी अप्रूव कर चुकी है। इस डॉक्यूमेंट में एक्टर को अस्पताल से डिस्चार्ज करने की तारीख 21 जनवरी भी लिखी है।

विज्ञापन

इसके अलावा एक्टर की मेंबर ID, कमरा नंबर और इलाज की डिटेल भी मेंशन है। एक्टर ने निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी से मेडिकल इंश्योरेंस करवाया हुआ है। कंपनी ने भी एक्टर के पॉलिसी होल्डर होने की पुष्टि की और बताया कि एक्टर ने अस्पताल के जरिए कैशलेश प्री-ऑथराइजेशन रिक्वेस्ट भेजी थी, जिसे मंजूर करते हुए कंपनी ने ट्रीटमेंट शुरू करने के लिए जो अमाउंट चाहिए, वह अप्रूव कर दी है। बाकी रकम फाइनल बिल मिलने के बाद अदा कर दी जाएगी।

विज्ञापन

आम आदमी को 5 लाख से ज्यादा नहीं मिलते

डॉक्टर प्रशांत ने कहा कि स्वास्थ्य बीमा कंपनी निवा भूपा छोटे अस्पतालों के अनुरोध पर और किसी भी आम आदमी को इस तरह घायल होने पर उपचार के लिए इतना पैसा नहीं देगी। कंपनी आम आदमी के लिए 5 लाख रुपये से अधिक पैसा मंजूर ही नहीं करेगी। सभी 5 स्टार हॉस्पिटल इलाज-उपचार के लिए बहुत ज्यादा फीस वसूल रहे हैं।

मेडिक्लेम कंपनियां भी भुगतान कर रही हैं, लेकिन प्रीमियम बढ़ रहे हैं और मध्यम वर्ग पीड़ित है। इस मेडिक्लेम डॉक्यूमेंट पर एक्टर के परिवार और सरकार का रिएक्शन नहीं आया है, लेकिन महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मीडिया को बताया कि एक्टर पर हमला करने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ