कैंसर के दर्द के बीच Hina Khan के इस पोस्ट से फैंस खुश, एक्ट्रेस ने लिखा- 'किसी अद्भुत व्यक्ति...'

Hina Khan: हिना खान ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड के लिए कुछ लाइन्स लिखी हैं, जिन्हें देख फैंस का दिल खुश हो गया है।

Hina Khan

Hina Khan

Hina Khan: टीवी की फेमस एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) इन दिनों अपने नए शो ‘गृहलक्ष्मी’ को लेकर चर्चा में हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी लाइमलाइट में बनी रहती हैं। हिना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के लिए अपनी नई फोटो और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। अब हाल ही में हिना खान ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड रॉकी के लिए कुछ खास लाइन्स लिखी हैं। आइए आप भी जान लीजिए हिना ने अपने प्रेमी के लिए क्या लिखा-

विज्ञापन

हिना खान के नए पोस्ट से फैंस खुश

ये रिश्ता क्या कहलाता है की अक्षरा यानी हिना खान के चाहने वालों की कमी नहीं है। वहीं वो भी किसी को चाहती हैं, जिनके लिए उनका दिल धड़कता है। हिना ने हाल ही में इंस्टा स्टोरी पर कुछ शानदार लाइन लिखी हैं कि- उस अद्भुत इंसान का नाम तुम जानते हो जो फरवरी में पैदा हुआ। इसके साथ उन्होंने नीचे उन्होंने लिखा सबसे अच्छे इंसान रॉकी तुम्हारे जन्मदिन का महीना ऑफिशियली शुरू हो गया है।

विज्ञापन

Hina Khan

विज्ञापन

कब है रॉकी का बर्थडे

दरअसल हिना खान का जन्मदिन 14 फरवरी यानी वेलेंटाइन डे वाले दिन आता है। ये वही दिन है जो दो प्यार करने वालों के लिए जाना जाता है। इसी खास दिन पर रॉकी का जन्म हुआ और हिना ने उन्हें इसके लिए पहले से बधाई दी है। हिना ने एक पोस्ट के जरिए बताया था कि रॉकी वही इंसान हैं जिन्होंने मुश्किल समय में उनका साथ दिया था। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटो शेयर की हैं जिनमें वो रॉकी के साथ हैं।

विज्ञापन

फेवरेट फूड इंजॉय करती दिखीं हिना

हिना ने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटो भी शेयर की हैं जिनमें वो अपना फेवरेट फूड इंजॉय करती नजर आ रही हैं। पिंक कलर की ड्रेस में हिना काफी सुंदर लग रही हैं। उनके चेहरे का नूर देख फैंस का दिल खुश हो गया है। एक फोटो में हिना बॉयफ्रेंड रॉकी के साथ दिखाई दे रही हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ