ये चार फिल्में हैं सबसे 'शापित', जिसे देखने के बाद सिनेमाघरों में हुईं मौतें; महिलाओं के हुए मिसकैरेज

Haunted Horror Movies: सिनेमा में कई ऐसी फिल्में हैं जो कि इतनी डरावनी हैं कि उनको सिनेमाघरों में देखने के बाद कुछ लोगों की मौत हो गई थी तो वहीं कुछ महिलाओं के मिसकैरेज भी हो गए थे।

Horror Movies

image credit: news 24

Haunted Horror Movies: मनोरंजन की दुनिया में कई रंग देखने को मिलते हैं, जिनसे हम हंसते हैं, रोते हैं, रोमांस के गुर सीखते हैं, लेकिन कभी-कभी ये फिल्में हमें डराती भी हैं। कहते भी हैं कि डर सबको लगता है, लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं जो इन फिल्मों के मजे भी लाइट बंद करके आराम से पॉपकॉर्न खाते हुए लेते हैं। हालांकि बहुत से लोगों को हॉरर फिल्में देखने के बाद बहुत डर लगता है। सिनेमा में कई ऐसी फिल्में हैं जो कि इतनी डरावनी हैं कि उनको सिनेमाघरों में देखने के बाद कुछ लोगों की मौत हो गई थी तो वहीं कुछ महिलाओं के मिसकैरेज भी हो गए थे। तो चलिए आपको उनके बारे में बताते हैं।

विज्ञापन

भूत

विज्ञापन

उर्मिला मातोंडकर और अजय देवगन की फिल्म भूत की गिनती पहले नंबर पर है। कहा जाता है कि यह फिल्म इतनी डरावनी थी कि इसको देखने के बाद थिएटर में एक आदमी मरा हुआ मिला था। इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

रंगीतरंगा

विज्ञापन

इस लिस्ट में साउथ की फिल्म रंगीतरंगा का नाम दूसरे नंबर पर है। इस फिल्म को देखने के बाद बेंगलुरू के एक सिनेमाघर में हार्टअटैक से एक शख्स की मौत हो गई थी। इस फिल्म को आप एम एक्स प्लेयर पर देख सकते हैं।

विज्ञापन

राजू गरी गाधी

कहा जाता है कि साउथ की इस फिल्म को देखने के बाद एक शख्स की मौत हो गई थी। इस फिल्म को आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

विज्ञापन

द एक्सोरसिस्ट

‘द एक्सोरसिस्ट’ एक हॉलीवुड हॉरर फिल्म है, जिसे देखने के बाद दिमाग सुन्न पड़ जाता है और जुबान अटक जाती है। आज तक जिसने भी यह डरावनी फिल्म देखी है, उसके मुंह से चीख जरूर निकली होगी। आम तो आम एक्सपर्ट्स के मुताबिक भी यह हॉलीवुड की अब तक की सबसे खौफनाक फिल्म है। कहा जाता है कि सीन इतने भयानक थे कि कई दर्शक डर से चीखने लगे और कई थिएटर छोड़कर भाग गए। डरावने सीन देखकर कई लोगों को हार्ट अटैक आया तो वहीं फिल्म देखने पहुंचीं प्रेग्नेंट महिलाओं का सिनेमाघर में ही मिसकैरेज भी हो गया। लगातार सिनेमाघरों में हो रहे इस तरह के मामलों के बाद UK में सेंट जॉन के एम्बुलेंस स्टाफ को सभी सिनेमाघरों के बाहर खड़ा किया जाने लगा था। टोरंटो यूनिवर्सिटी थिएटर में इतने हादसे हुए कि एक रात में चार एम्बुलेंस बुलानी पड़ती थीं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ