‘हैरी पॉटर’ (Harry Potter) के फैंस के लिए एक दुखद खबर सामने आ रही है। इस सीरीज के एक पॉपुलर किरदार में नजर आने वाले मशहूर एक्टर का निधन हो गया है। पॉपुलर एक्टर साइमन फिशर बेकर (Simon Fisher Becker) ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। 63 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली और अब एक्टर की मौत को उनके मैनेजर ने कंफर्म भी कर दिया है। एक्टर की मौत से फैंस भी मायूस हो गए हैं।
9 मार्च को एक्टर ने ली अंतिम सांस
हैरी पॉटर के अलावा साइमन फिशर बेकर को ‘डॉक्टर हू’ (Doctor Who) के लिए जाना जाता था, जो एक पॉपुलर ब्रिटिश साइंस फिक्शन टेलीविजन सीरीज है। बताया जा रहा है कि साइमन फिशर बेकर का निधन बीते दिन यानी 9 मार्च, 2025 को हुआ था। अब इस खबर को कंफर्म करते हुए उनके एजेंट, जाफरी मैनेजमेंट के किम बैरी (Kim Barry) ने एक बयान देते हुए ये दुखद न्यूज दी है। उन्होंने कहा, ‘आज मैंने साइमन फिशर-बेकर के रूप में न सिर्फ एक क्लाइंट, बल्कि 15 सालों का एक क्लोज पर्सनल फ्रेंड भी खो दिया।’
द फैट फ्रायर के रोल से हुए थे मशहूर
आपको बता दें, साइमन फिशर बेकर ब्रिटिश एक्टर थे, जिनका जन्म 25 नवंबर साल 1961 को हुआ था। उन्होंने कई हिट टेलीविजन सीरीज में काम किया था और कॉमेडी रोल्स के लिए जाने जाते थे। BBC की सीरीज ‘पपी लव’ (Puppy Love) में Tony Fazackerly के रोल के लिए उन्हें खूब पसंद किया गया था। फिल्म ‘हैरी पॉटर एंड द फिलोसोफर्स स्टोन’ (Harry Potter and the Philosopher’s Stone) में द फैट फ्रायर (The Fat Friar) के रोल से वो फेमस हो गए थे।
यह भी पढ़ें: ‘हालत खराब हो गई…’, क्यों बोले Ashish Chanchlani?, वीडियो वायरल
एक्टर का अकाउंट नहीं किया जाएगा बंद
अब बताया जा रहा है कि एक्टर के निधन के बाद भी उनके अकाउंट को कुछ दिन के लिए खुला रखा जाएगा। इस अकाउंट से कुछ पोस्ट किया जाएगा या नहीं अभी तक वो तय नहीं हुआ है। वहीं, अब फैंस इस खबर से उदास हो गए हैं। एक्टर के निधन पर सोशल मीडिया यूजर्स दुख प्रकट कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। साथ ही एक्टर साइमन फिशर बेकर के करीबियों को सांत्वना दे रहे हैं।
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
6 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
7 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
7 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
10 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
11 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
13 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
14 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
15 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
16 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines