Natasa Stankovic Viral Video: हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) के रिश्ते में आई दरार की खबरें इस वक्त सोशल मीडिया पर सनसनी मचा रही हैं। कपल का रिश्ता टूटने की कगार पर है ऐसी खबरें हर तरफ तेजी से फैल रही हैं। बात दोनों की तलाक तक पहुंच गई है ऐसा भी कहा जा रहा है। हालांकि, अभी तक हार्दिक और नताशा ने इन रूमर्स पर कुछ भी नहीं कहा है लेकिन इनको लेकर सोशल मीडिया पर मीम्स बनने लगे हैं। साथ ही इनके कुछ पुराने वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गए हैं।
नताशा स्टेनकोविक का पुराना वीडियो वायरल
ऐसे में नताशा स्टेनकोविक का एक ऐसा वीडियो अब सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसके बाद आप भी चौंक जाएंगे। इस वीडियो ने नताशा स्टेनकोविक की पोल खोलकर रख दी है। ब्रेकअप के बाद हार्दिक पांड्या की पत्नी क्या कर रही थीं अब वो सच पूरी दुनिया के सामने आ गया है। इसमें कोई झूठ नहीं है क्योंकि खुद नताशा स्टेनकोविक और उनके एक्स बॉयफ्रेंड ने अपने रिश्ते पर सबके सामने टिप्पणी की है। दोनों ब्रेकअप के बाद क्या करते थे वो खुद इन्होंने बता दिया है।
अली और नताशा ने ब्रेकअप के बाद भी साथ किया काम
बता दें, नताशा क्रिकेटर हार्दिक पांड्या से पहले एक्टर अली गोनी (Aly Goni) को डेट कर चुकी हैं। इन दोनों के प्यार के चर्चे पूरी इंडस्ट्री में मशहूर हैं। जब नताशा बिग बॉस का हिस्सा थीं तब भी उन्होंने नेशनल टीवी पर ये बात एक्सेप्ट की थी कि वो अली को डेट कर रही हैं। वहीं, कुछ सालों की डेटिंग के बाद इन दोनों का ब्रेकअप हो गया और अली को जैस्मिन तो नताशा को हार्दिक मिल गए। लेकिन एक-दूसरे से ब्रेकअप के बाद भी नताशा और अली ने साथ में ‘नच बलिए’ (Nach Baliye) में पार्टिसिपेट किया था। दोनों एक्स कपल बनकर शो का हिस्सा बने थे। इस दौरान इन दोनों ने शो के जज के सामने अपनी कॉम्प्लिकेटेड रिलेशनशिप का खुलासा किया था।
यह भी पढ़ें: फिर आया नया मोड़… हार्दिक पांड्या के भाई की पोस्ट पर आई भाभी, Natasa के जवाब ने बढ़ाई फैंस की बेताबी
ब्रेकअप के बाद भी होती थी मुलाकात
अब इनके उसी कबूलनामे का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें कोरिओग्राफर अहमद खान (Ahmed Khan) इस एक्स कपल से सवाल करते हैं कि इन्होंने कितने साल तक डेट किया है? इस सवाल के बाद दोनों कंफ्यूज हो जाते हैं क्योंकि दोनों कई बार रिलेशनशिप में आए और कई बार अलग हो गए। इतना ही नहीं नताशा और अली ने ये भी एक्सेप्ट किया कि ये दोनों ब्रेकअप के बाद भी मिलते थे और फिर भूल जाते थे कि इनका ब्रेकअप हो चुका है। ऐसे में ये दोनों नॉर्मल कपल की तरह रहते थे। वहीं, अब इस बात पर विवाद हो रहा है क्योंकि ऐसा कहा जाता है कि अली से ब्रेकअप के बाद नताशा ने तुरंत हार्दिक को डेट करना शुरू कर दिया था।
संबंधित खबरें
‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
2 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
3 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
5 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
6 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
8 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
11 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
12 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
13 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
15 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines