बॉयफ्रेंड पर हुआ शक तो मशहूर एक्‍ट्रेस ने मुक्‍के बरसाकर सुजा द‍िया मुंह, अब हुई ग‍िरफ्तार

Popular Actress Gets Arrested: सिनेमा जगत से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल मशहूर अभिनेत्री पर उसके बॉयफ्रेंड को पीटने का आरोप लगा है जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। क्या है पूरा मामला देखिए रिपोर्ट में।

Popular Actress Gets Arrested

Popular Actress Gets Arrested

Hangover Actress Nathalie Fay Gets Arrested: हॉलीवुड फिल्म ‘हैंगओवर’ की चर्चित एक्ट्रेस नथाली फे के साथ एक बड़ा विवाद जुड़ गया है। दरअसल उन पर अपने बॉयफ्रेंड को चेहरे पर घूंसा मारने यानी मारपीट करने का आरोप लगा है, जिसके चलते उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन

TMZ की रिपोर्ट के मुताबिक नथाली फे जिनका असली नाम नथाली टॉरडियन है, उन्हें 17 अगस्त को दक्षिण मियामी, फ्लोरिडा में घरेलू हिंसा के आरोप में गिरफ्तार किया गया। कथित तौर पर नथाली ने अपने बॉयफ्रेंड को चोट पहुंचाई, जिसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया।

विज्ञापन

बॉयफ्रेंड के साथ हुई थी लड़ाई

पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक नथाली के बॉयफ्रेंड का नाम ब्रैडी है। ब्रैडी ने पुलिस को बताया कि नथाली ने उसे मियामी डॉल्फिन्स NFL प्रीसीजन गेम के लिए पिकअप करने के लिए बुलाया था। जब वो उसे लेने गया, तो नथाली ने कार में बैठते ही उससे कई सवाल करने शुरू कर दिए जैसे कि वो अब तक कहां था और बार-बार नथाली ये साबित करने की कोशिश कर रही थी कि ब्रैडी उस जगह पर नहीं था जहां उसने होने का दावा किया था।

विज्ञापन

नथाली ने ब्रैडी को मारा घूसा

रिपोर्ट के मुताबिक ब्रैडी ने कहा कि जब वो नथाली के फोन पर नक्शा देख रहा था, तभी नथाली ने उसे चेहरे पर घूंसा मार दिया। इसके बाद ब्रैडी कार से बाहर निकल गया और उसने पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची और नथाली को गिरफ्तार कर लिया। ब्रैडी ने अस्पताल जाने से मना कर दिया और कहा कि वो खुद इलाज करवाएगा।

नथाली फे का फिल्मी करियर

“हैंगओवर” में नथाली के किरदार लिसा को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म में वो एक होटल डेस्क अटेंडेंट का रोल निभाती हैं, जो मुख्य किरदारों जैसे ब्रैडली कूपर, एड हेल्म्स, और जैक गैलिफियानाकिस का स्वागत करती है। इसके अलावा नथाली ने “ड्यू डेट” और “ब्लॉन्ड एंड ब्लॉन्डर” जैसी फिल्मों में भी अभिनय किया है। इन फिल्मों में उन्होंने कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया है जिनमें गैलिफियानाकिस, रॉबर्ट डाउनी जूनियर, पामेला एंडरसन और डेनिस रिचर्ड्स शामिल हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ