Ahmedabad Plane Crash में मशहूर फिल्ममेकर की मौत कंफर्म, DNA टेस्ट में हुआ खुलासा

Filmmaker Mahesh Jirawala Dead Ahmedabad Plane Crash: 12 जून को अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश में मशहूर फिल्ममेकर महेश जीरावाला की मौत कंफर्म हो गई है। डीएनए टेस्ट रिपोर्ट में खुलासा हुआ है।

Filmmaker Mahesh Jirawala Dead Ahmedabad Plane Crash

मशहूर फिल्ममेकर महेश जरीवाला की मौत कंफर्म हो गई है। Photo Credit- X

Filmmaker Mahesh Jirawala Dead Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद से लंदन जा रही फ्लाइट 12 जून, 2025 को क्रैश हो गई थी। इस हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी समेत 241 में से 240 पैसेंजर्स का निधन हो गया था। इस हादसे में मशहूर फिल्ममेकर ने भी अपनी जान गंवा दी है। गुजराती फिल्ममेकर महेश जीरावाला इस हादसे के बाद से लापता बताए जा रहे थे। परिवार की ओर से भी जानकारी दी गई थी कि महेश का कोई अता-पता नहीं चल पा रहा है। अब क्रैश में जिंदगी गंवाने वालों में महेश जीरावाला की पहचान भी की गई है। डीएनए टेस्ट के बाद परिवार ने उनकी डेड बॉडी को स्वीकार कर लिया है।

विज्ञापन

दुर्घटनास्थल के पास मिला था स्कूटर

दिव्य भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद शाहीबाग में दुर्घटनास्थल के पास सुरक्षाकर्मियों ने एक स्कूटर देखा था। उसकी पहचान महेश जीरावाला के स्कूटर के रूप में हुई। फिल्ममेकर का मोबाइल भी आखिरी बार उसी लोकेशन की रेंज बता रहा था। इसके बाद जांच पड़ताल की गई जिसमें घटनास्थल पर जरीवाला की मौजूदगी पर शक हुआ।

विज्ञापन

फोरेंसिक रिपोर्ट में खुलासा

पुलिस ने शुरुआती जांच में जो सबूत हासिल किए थे, उसमें बताया गया था कि महेश जीरावाला भी हादसे में शामिल थे लेकिन उनके परिवार ने इसे मानने से इनकार कर दिया था। परिवार को उम्मीद थी कि कोई अनहोनी नहीं हुई है। इसके बाद पुलिस ने फोरेंसिक लैब में जांच करवाई जिसमें एक पुष्ट डीएनए मिलान और उसके स्कूटर के चेसिस नंबर की पहचान की गई।

विज्ञापन

700 मीटर दूर मिली थी लोकेशन

बता दें कि फिल्ममेकर के लापता होने के बाद उनकी फैमिली ने डीएनए टेस्ट के लिए सैंपल दिया था। परिवार का कहना था कि महेश जरीवाला का मोबाइल बंद आ रहा है और वह लापता हैं। जांच में उनकी लोकेशन प्लेन क्रैश लोकेशन से सिर्फ 700 मीटर की दूरी पर पाई गई थी। अब डीएनए टेस्ट में पता चला है कि महेश जीरावाला की मौत हादसे में हो गई है। उनकी डेड बॉडी को परिवार को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ