'मैंने खून की बौछार देखी', कैसे हुआ हादसा? गोलीकांड के बाद Govinda का पहला बयान

Govinda on Firing Incident:बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने हाल ही में अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए गोलीकांड को याद करते हुए बताया कि उन्हें यकीन ही नहीं हुआ कि उनके साथ ये क्या हो गया है।

Govinda on Firing Incident

Govinda on Firing Incident

Govinda on Firing Incident: गोली लगने के बाद बॉलीवुड एक्टर गोविंदा हाल ही में अस्पताल से सफर सर्जरी के बाद डिस्चार्ज हुए। एक्टर ने अस्पताल से बाहर आने के बाद अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया। साथ ही उन्होंने गोलीकांड को लेकर भी बात की। गोविंदा ने बताया कि आखिर कैसे उन्हें गोली लग गई और उसके बाद उनका क्या रिेएक्शन था। चलिए आपको बताते हैं, अस्पताल से निकलने के बाद गोविंदा ने क्या कुछ कहा है।

विज्ञापन

‘जब गोली लगी तो यकीन नहीं हुआ’

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने उस हादसे को याद करते हुए कहा कि ‘थोड़ा गहरा लग गया था। जब लगा तो विश्वास ही नहीं हुआ। ऐसा लगा कि ये क्या हो गया। मैं कोलकाता में एक शो के लिए निकल रहा था। सुबह के 5 बजे का वक्त था। मेरे हाथ में गन फिसली और सीधा मेरे पैर पर गोली चल गई। इसके बाद मुझे कुछ समझ नहीं आया। मैंने बस बहुत सारा खून निकलते हुए देखा।’

विज्ञापन

इंडिया टु़डे की खबर के मुताबिक गोविंदा ने हादसे को याद करते हुए कहा है कि उन्होंने खून की बौछार देखी। इसके बाद एक्टर ने कहा कि इसमें किसी और का कोई लेना-देना नहीं है। ये हादसा मेरी खुद की गलती के चलते हुआ।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन

गोविंदा ने मीडिया और फैंस को कहा शुक्रिया

मीडिया से बातचीत करते हुए गोविंदा ने सभी फैंस का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने हाथ जोड़ते हुए सभी का धन्यवाद किया। गोविंदा ने अस्पताल से डॉक्टर्स और मीडिया स्टाफ का भी शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि सभी का धन्यवाद जो मुझसे मिलने के लिए अस्पताल आए। मैं रिकवरी कर रहा हूं और बहुत जल्द ठीक हो जाऊंगा। इसके अलावा एक्टर ने नेताओं और दोस्तों को भी थैंक्यू कहा जो उनकी इस मुश्किल घड़ी में उनके साथ खड़े थे।

किसी के साथ भी ऐसा ना हो- गोविंदा 

इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक एक्टर ने मीडिया से बात करते हुए ये भी कहा कि जब हम सुबह उठते हैं तो हमें लगता है कि हमारे साथ सब अच्छा है और कोई चिंता वाली बात नहीं है, लेकिन मैं थोड़ा खुशमिजाज हूं। इसलिए मैं हमेशा खुद को खुश ही रखता हूं लेकिन हमें हमेशा बहुत सावधान रहना चाहिए। जो मेरे साथ हुआ वो किसी के साथ भी ना हो।

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ