Ranveer Singh Don 3 Controversy Updates: अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ मोर्चा खोलने वाला फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉयज (FWICE) अब अपने ही फैसले से पलट गया है. कुछ दिन पहले तक रणवीर सिंह के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्शन जारी कर फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मचाने वाला FWICE अब वह निर्देश वापस लेने को मजबूर हो गया है. संगठन का कहना है कि इंडस्ट्री की कई प्रमुख संस्थाओं के अनुरोध के बाद यह फैसला लिया गया.
यह भी पढ़ें: Theatre South Releases: जून में बॉक्स ऑफिस पर आएगा बवंडर! थिएटर्स में रिलीज होंगी 4 बड़ी साउथ फिल्में
FWICE के मुताबिक, नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्शन जारी होने के बाद इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (IMPPA), प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया और सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) समेत कई संगठनों ने हस्तक्षेप किया. इन संगठनों ने FWICE से आग्रह किया कि मामले को बातचीत और कानूनी प्रक्रिया के जरिए सुलझाया जाए तथा नॉन-कोऑपरेशन जैसे कदम को वापस लिया जाए। इसके बाद संगठन ने अपना फैसला वापस लेने का निर्णय किया. हालांकि, FWICE ने साफ कर दिया है कि रणवीर सिंह द्वारा भेजे गए लीगल नोटिस का जवाब दिया जाएगा और संगठन अपने कानूनी अधिकारों का इस्तेमाल करेगा.
गौरतलब है कि पूरा विवाद फिल्म ‘डॉन 3’ से रणवीर सिंह के बाहर होने को लेकर शुरू हुआ था. इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन (IFTDA) की शिकायत के आधार पर FWICE ने अभिनेता के खिलाफ कार्रवाई की थी. आरोप था कि फिल्म के प्री-प्रोडक्शन पर भारी खर्च होने के बाद रणवीर सिंह ने प्रोजेक्ट छोड़ दिया, जिससे निर्माताओं को आर्थिक नुकसान हुआ.
यह भी पढ़ें: OTT रिलीज से पहले Dhurandhar 2 रचेगी इतिहास? नए रिकॉर्ड से बस 1.12 करोड़ दूर
FWICE ने रणवीर सिंह को कई बार अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया था, लेकिन अभिनेता ने इसे एक कॉन्ट्रैक्चुअल विवाद बताते हुए कानूनी रास्ता अपनाने की बात कही. इसके बाद संगठन ने उनके खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्शन जारी कर दिया था. जवाब में रणवीर सिंह ने FWICE को लीगल नोटिस भेजा, जिसके बाद यह विवाद और गहरा गया.
अब FWICE के यू-टर्न को रणवीर सिंह के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है. हालांकि कानूनी मोर्चे पर दोनों पक्षों के बीच टकराव अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है. लेकिन इतना जरूर है कि जिस कार्रवाई को लेकर पूरे बॉलीवुड में चर्चा छिड़ी हुई थी, उस पर FWICE को आखिरकार पीछे हटना पड़ा है.
यह भी पढ़ें: नहीं थम रहा Don 3 का विवाद! रणवीर सिंह ने उठाया कानूनी कदम; FWICE को भेजा लीगल
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 hr ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
2 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
3 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
4 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
5 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
7 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
8 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
8 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
8 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines