Theatre South Releases: जून में बॉक्स ऑफिस पर आएगा बवंडर! थिएटर्स में रिलीज होंगी 4 बड़ी साउथ फिल्में

Theatre South Releases: जून के शुरुआत में सिनेमाघरों में साउथ फिल्मों का बवंडर आने वाला है. थिएटर्स में 1 या 2 नहीं बल्कि 4 साउथ फिल्में दस्तक देने जा रही हैं. इन फिल्मों का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है, जो जल्द ही अब खत्म होने जा रहा है. चलिए जानते हैं सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रहीं इन साउथ फिल्मों में किस-किसका नाम शामिल है?

Theatre South Releases
1 / 7

विज्ञापन

पेड्डी

पेड्डी2 / 7

रामचरण की अपकमिंग फिल्म 'पेड्डी' भी इस लिस्ट में शामिल है. बुच्ची बाबू सना के डायरेक्शन में बनी ये स्पोर्ट्स ड्रामा एक्शन फिल्म 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म के गाने सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं.

विज्ञापन

'पेड्डी' फिल्म की स्टारकास्ट

'पेड्डी' फिल्म की स्टारकास्ट3 / 7

पेड्डी' फिल्म में रामचरण के साथ-साथ जाह्नवी कपूर, शिवा राजकुमार, जगपति बाबू, दिव्येंदु शर्मा, बमन ईरानी, रवि किशन, विजी चंद्रशेखर और सत्या भी लीड रोल में हैं. फिल्म के ट्रेलर को फैंस ने काफी पसंद भी किया.

मैंगो पच्चा

मैंगो पच्चा4 / 7

संचित संजीव स्टारर फिल्म 'मैंगो पच्चा' 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म की कहानी 'प्रशांत' नाम के एक व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है. वहीं इस फिल्म में आपको एक्शन के साथ-साथ ड्रामा सीन्स भी देखने को मिलेंगे.

विज्ञापन

मॉलीवुड टाइम्स

मॉलीवुड टाइम्स5 / 7

मलयालम फिल्म 'मॉलीवुड टाइम्स' भी 5 जून को रिलीज होने जा रही है. अभिनव सुंदर नायक के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में डार्क कॉमेडी देखने को मिलेगी. इस फिल्म की कहानी भी काफी मजेदार और इंस्पायरिंग भी है.

परिमाला एंड कंपनी

परिमाला एंड कंपनी6 / 7

पांडिराज के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को भी आप इस फ्राइडे थिएटर्स में देख सकते हैं. ये फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है. फिल्म में जयराम, उर्वशी, योगी बाबु, सेंडी मास्टर और संजना कृष्णमूर्ति लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

3 फिल्मों का महाक्लैश

3 फिल्मों का महाक्लैश7 / 7

वहीं फ्राइडे में इस बार 3 फिल्मों का क्लैश बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिलने वाला है. इनमें 'मैंगो पच्चा', 'मॉलीवुड टाइम्स' और 'परिमाला एंड कंपनी' का नाम शामिल है. वहीं दूसरी ओर रामचरण की 'पेड्डी' फ्राइडे से एक दिन पहले यानी 4 जून को ही रिलीज हो रही है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन