OTT रिलीज से पहले Dhurandhar 2 रचेगी इतिहास? नए रिकॉर्ड से बस 1.12 करोड़ दूर रणवीर सिंह की फिल्म

Dhurandhar 2 Box Office Collection: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' सिनेमाघरों में 76 दिनों बाद भी तहलका मचा रही है. वहीं सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. ओटीटी पर रिलीज होने से पहले रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर एक और बड़ा रिकॉर्ड बनाने के बेहद करीब है. चलिए जानते हैं आखिर ये कौन सा रिकॉर्ड है.

dhurandhar the revenge movie
1 / 8

विज्ञापन

थिएटर्स में हुए कितने दिन?

थिएटर्स में हुए कितने दिन?2 / 8

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी रणवीर सिंह की इस फिल्म ने 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. वहीं 76 दिनों के बाद भी फिल्म सिनेमाघरों में लगी हुई है. साथ ही फिल्म की कमाई भी हो रही है.

विज्ञापन

पहले हफ्ते में फिल्म ने कितनी की थी कमाई?

पहले हफ्ते में फिल्म ने कितनी की थी कमाई?3 / 8

फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले ही हफ्ते में 674.17 करोड़ की कमाई कर ली थी और अपनी जगह इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने 75वें दिन 10 लाख की कमाई की. वहीं 76वें दिन फिल्म ने 12 लाख रुपये कमाए.

इतिहास रचने के कितने कदम दूर है फिल्म?

इतिहास रचने के कितने कदम दूर है फिल्म?4 / 8

भारत में फिल्म ने 76 दिनों में अब तक 1148.88 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. वहीं अगर ये फिल्म ओटीटी रिलीज से पहले भारतीय बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर 1150 करोड़ की कमाई कर लेती है तो ये एक और इतिहास रच देगी. हालांकि इस आंकड़े को पार करने के लिए फिल्म को 1.12 करोड़ रुपये चाहिए.

विज्ञापन

क्या बना पाएगी नया रिकॉर्ड?

क्या बना पाएगी नया रिकॉर्ड?5 / 8

वहीं रणवीर सिंह की ये फिल्म 4 जून को जियोहॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही है. अब फिल्म के पास एक ही दिन बचा है कि वो अपने नए रिकॉर्ड तक पहुंच सके. हालांकि ये फिलहाल मुमकिन नहीं लग रहा है. यानी ओटीटी पर रिलीज से पहले 'धुरंधर 2' 1150 करोड़ कमाने में चूक जाएगी.

आसान नहीं रिकॉर्ड

आसान नहीं रिकॉर्ड6 / 8

अब देखना दिलचस्प होने वाला है कि 'धुरंधर 2' ओटीटी पर रिलीज होने के बाद भी सिनेमाघरों में अपनी पकड़ बनाए रखी या नहीं. अगर ऐसा होता है तो फिल्म 1150 करोड़ का आंकड़ा भी आसानी से पार कर लेगी.

विज्ञापन

वर्ल्डवाइड कितनी की कमाई?

वर्ल्डवाइड कितनी की कमाई?7 / 8

बता दें रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' वर्ल्डवाइड 1,812.82 करोड़ की कमाई कर चुकी है. वहीं इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ-साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, आर माधवन और सारा अर्जुन लीड रोल में हैं.

जियो हॉटस्टार पर दिखेगा अनकट वर्जन

जियो हॉटस्टार पर दिखेगा अनकट वर्जन8 / 8

वहीं कल यानी 4 जून को जियोहॉटस्टार पर फिल्म का रॉ और अनदेखा वर्जन रिलीज होने के लिए तैयार है. ओटीटी पर फैंस इस फिल्म का अनकट वर्जन देखने वाले हैं. फिल्म में वो सीन्स दिखाए जाएंगे जो ऑडियंस को थिएटर में नहीं दिखाए गए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन