नहीं थम रहा Don 3 का विवाद! रणवीर सिंह ने उठाया कानूनी कदम; FWICE को भेजा लीगल नोटिस

Don 3 Controversy: रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच 'डॉन 3' का विवाद और ज्यादा गहराता जा रहा है. फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे रणवीर सिंह के सपोर्ट में उतर आए हैं. वहीं अब इस मामले में एक नया मोड़ आ गया है. FWICE के फैसले के बाद रणवीर सिंह ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और FWICE को एक लीगल नोटिस भेज दिया है.

ranveer singh don 3 controversy (3)
1 / 7

विज्ञापन

FWICE ने रणवीर सिंह के खिलाफ सुनाया था फैसला

FWICE ने रणवीर सिंह के खिलाफ सुनाया था फैसला2 / 7

फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडियन सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने हाल ही में फरहान अख्तर की शिकायत पर रणवीर सिंह के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन निर्देश जारी किया था. जिसके तहत इंडस्ट्री के फिल्ममेकर्स को रणवीर सिंह के साथ काम ना करने की सलाह दी गई.

विज्ञापन

सपोर्ट में आए बॉलीवुड सितारे

सपोर्ट में आए बॉलीवुड सितारे3 / 7

FWICE के इस फैसले के बाद कई बॉलीवुड सितारे भी रणवीर सिंह के सपोर्ट में उतरे और FWICE के फैसले की आलोचना भी की. जिसके बाद सोशल मीडिया पर भी इस मुद्दे को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई.

रणवीर सिंह ने लिया कानूनी एक्शन

रणवीर सिंह ने लिया कानूनी एक्शन4 / 7

वहीं अब FWICE के फैसले के बाद रणवीर सिंह ने भी कानूनी एक्शन लिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रणवीर सिंह ने FWICE को लीगल नोटिस भेजा है. हालांकि अभी तक ये सामने नहीं आया है कि रणवीर सिंह ने इस नोटिस में क्या मांगें रखी हैं.

विज्ञापन

कंगना रनौत ने किया सपोर्ट

कंगना रनौत ने किया सपोर्ट5 / 7

हाल ही में कंगना रनौत भी रणवीर सिंह के सपोर्ट में बोलती दिखाई दीं. 'भारत भाग्य विधाता' के इवेंट में एक्ट्रेस से रणवीर सिंह के बैन वाले विवाद के बारे में पूछा गया तो एक्ट्रेस ने कहा कि अगर आप तरक्की करते हैं तो लोग आपको नीचे खींचने की कोशिश करते हैं, ये मैटर ही नहीं करता. रणवीर सिंह का औदा बढ़ गया है.

सलमान खान ने दी सलाह

सलमान खान ने दी सलाह6 / 7

सलमान खान ने भी हाल ही में रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के इस विवाद को सुलझाने की कोशिश की है. सलमान खान ने दोनों ही सितारों का पक्ष सुना और दोनों को इस मामले को शांति से सुलझाने की सलाह भी दी.

विज्ञापन

फरहान अख्तर का क्या है पक्ष?

फरहान अख्तर का क्या है पक्ष?7 / 7

वहीं फरहान अख्तर का कहना है कि रणवीर सिंह के फिल्म छोड़ने के बाद उन्हें काफी नुकसान पहुंचा है. एक्टर ने कहा कि प्री-प्रोडक्शन में उनके 45 करोड़ रुपये खर्च हो गए हैं. वहीं इसके बाद फरहान अख्तर ने FWICE में शिकायत दर्ज करा दी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन