8 करोड़ में बनी फिल्म ने कमाए 104 करोड़, कम बजट की छप्परफाड़ कमाई करने वाली फिल्में

बॉलीवुड की ऐसी 5 फिल्मों के बारे में आपको बताते हैं जो कम बजट में छप्परफाड़ कमाई करने में कामयाब रही हैं। इन फिल्मों ने बेहद कम पैसों में ही मेकर्स को मालामाल कर दिया।

Low Budget Movies That Turned out oto be Blockbuster

Low Budget Movies That Turned out oto be Blockbuster

बॉलीवुड में अक्सर ये कहा जाता है कि बड़ी स्टारकास्ट और भारी भरकम बजट ही फिल्म की सफलता की गारंटी होता है, लेकिन कुछ फिल्मों ने इस धारणा को पूरी तरह बदल कर रख दिया है। इन फिल्मों ने कम लागत में न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर अपने मेकर्स को मालामाल कर दिया। आइए नजर डालते हैं उन 5 कम बजट वाली फिल्मों पर, जिन्होंने करोड़ों की कमाई करके इंडस्ट्री को चौंका दिया।

विज्ञापन

‘कहानी’ 

विद्या बालन की मुख्य भूमिका वाली फिल्म ‘कहानी’ ने एक बार फिर साबित किया कि दमदार स्क्रिप्ट और शानदार एक्टिंग के आगे किसी बड़े स्टार या एक्स्ट्रा ग्लैमर की जरूरत नहीं होती। इस फिल्म का बजट महज 8 करोड़ रुपये था, लेकिन इसने सिनेमाघरों में धमाल मचाते हुए करीब 104 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म की कहानी एक गर्भवती महिला की थी जो कोलकाता की गलियों में अपने पति की तलाश करती है। सस्पेंस, इमोशन और ड्रामा से भरपूर यह फिल्म दर्शकों के दिलों में बस गई।

विज्ञापन

‘स्त्री’ 

2018 में रिलीज हुई राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर ‘स्त्री’ ने हॉरर और कॉमेडी को इस कदर मिलाया कि दर्शक हॉल से निकलने का नाम नहीं ले रहे थे। फिल्म का बजट लगभग 24 से 28 करोड़ के बीच था, लेकिन इसने बॉक्स ऑफिस पर करीब 180 करोड़ की जबरदस्त कमाई कर डाली। छोटे शहर की सेटिंग और लोककथाओं से प्रेरित कहानी ने इसे दर्शकों के लिए अनोखा अनुभव बना दिया।

विज्ञापन

‘द कश्मीर फाइल्स’ 

2022 में आई विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ अपने विषय को लेकर खूब चर्चा में रही। इस फिल्म की लागत मात्र 15 करोड़ थी लेकिन यह दर्शकों की भावनाओं से इस कदर जुड़ गई कि इसने 252 करोड़ का कारोबार कर डाला। फिल्म में कश्मीरी पंडितों के दर्द को दिखाया गया था और यह सीधे लोगों के दिलों को छू गई।

विज्ञापन

 ‘भेजा फ्राई’ 

कॉमेडी से भरपूर ‘भेजा फ्राई’ का बजट था मात्र 60 लाख रुपये। लेकिन इस कम लागत की फिल्म ने 18 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करके सभी को हैरान कर दिया। विनय पाठक की एक्टिंग और हल्की-फुल्की कहानी ने इसे एक कल्ट क्लासिक बना दिया है, जो आज भी लोगों को गुदगुदा देती है।

इस सूची की फिल्मों ने ये दिखा दिया कि आज के दर्शक सिर्फ सितारों के पीछे नहीं भागते बल्कि उन्हें एक अच्छी कहानी, सशक्त अभिनय और ओरिजिनल कंटेंट चाहिए होता है। इन फिल्मों ने बॉलीवुड के ट्रेड एनालिस्ट्स को भी सोचने पर मजबूर कर दिया कि शायद अब वक्त आ गया है जब बजट नहीं, बल्कि स्क्रिप्ट ही सफलता की असली कुंजी बनेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ