बेटी की पहली तस्वीर जल्द नहीं दिखाएंगे Deepika-Ranveer? वो सेलेब्रिटी पेरेंट्स जिन्होंने अपनाई 'नो-फोटो पॉलिसी'

Deepika Padukone & Ranveer Singh Daughter Picture: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की बेटी की तस्वीर का इंतजार कर रहे हैं तो ये खबर आपको पढ़नी चाहिए।

Deepika Padukone & Ranveer Singh Daughter Picture

Deepika Padukone & Ranveer Singh Daughter Picture

Deepika Padukone & Ranveer Singh Daughter Picture: बॉलीवुड के फेमस कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के फैंस का इन दिनों खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। इस जोड़ी ने जब से फैंस को अपने पेरेंट्स बनने की न्यूज सुनाई है तभी से प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं दोनों की नन्ही सी बेटी की एक तस्वीर का। जी हां फैंस का इंतजार दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है, वो जल्द से जल्द अब दीपिका और रणवीर की बेटी की पहली फोटो देखना चाहते हैं लेकिन जरा ठहरिए। दीपिका और रणवीर की बेटी की अगर आप फोटो का वेट कर रहे हैं तो आपको बता दें वो जल्दी होते हुए तो नजर नहीं आ रहा है। जी हां रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका और रणवीर अपनी बेटी के लिए ‘नो-फोटो पॉलिसी’ अपना सकते हैं।

विज्ञापन

दीपिका-रणवीर ने अपनाई ‘नो-फोटो पॉलिसी’?

8 सितंबर को इस जोड़े ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी के जन्म की खुशखबरी शेयर की है। अब खबरें आ रही हैं कि दीपिका जल्द ही अस्पताल से डिस्चार्ज होकर अपनी नवजात बेटी के साथ घर लौटने वाली हैं, जबकि रणवीर उनके स्वागत के लिए एक भव्य आयोजन का प्लान बना रहे हैं।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दीपिका और रणवीर अपने बच्चे के लिए ‘नो-फोटो पॉलिसी’ लागू कर सकते हैं यानी कोई भी उनकी बेटी की तस्वीर खींच नहीं सकता जब तक कि वो खुद राजी ना हो जाए। वैसे ये कोई नई बात नहीं है जब पेरेंट्स बने बॉलीवुड स्टार्स ने अपने बच्चों के लिए ऐसा किया हो, इससे पहले कई ऐसे कपल्स रहे हैं जिन्होंने इस पॉलिसी को लागू किया है। चलिए आपको उन सेलेब्स के बारे में बताते हैं जो इससे पहले ऐसा ही कुछ कर चुके हैं।

विज्ञापन

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने नवंबर 2022 में अपनी बेटी राहा कपूर का स्वागत किया था। जैसे ही राहा दो महीने की हुईं, इस कपल ने रणबीर की मां नीतू कपूर के मीडिया से अनुरोध किया कि वो राहा की तस्वीरें क्लिक न करें। इसके बजाय, उन्होंने पैपराजी से अनुरोध किया कि अगर वो गलती से राहा की तस्वीरें लें तो चेहरे पर इमोजी लगाकर पोस्ट करें। हालांकि, क्रिसमस 2023 पर रणबीर और आलिया ने खुद ही अपनी बेटी के दीदार पैपराजी को करा दिए थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने नवंबर 2022 में अपनी बेटी देवी बसु सिंह ग्रोवर का स्वागत किया। इस कपल ने अपने प्रशंसकों को सोशल मीडिया पर देवी का परिचय तो कराया लेकिन लंबे समय तक उसके चेहरे को पब्लिक नहीं किया। जब वो अपनी बेटी के साथ बाहर निकलते थे, तो पैपराजी से पहले ही फोटो ना लेने का अनुरोध कर देते थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

विज्ञापन

सोनम कपूर आहूजा और आनंद आहूजा

सोनम कपूर आहूजा और उनके पति आनंद आहूजा ने अगस्त 2022 में अपने बेटे वायु का स्वागत किया। इस कपल ने अपने बेटे के चेहरे को सोशल मीडिया पर लंबे समय तक नहीं दिखाया। एक वायरल वीडियो में सोनम को एयरपोर्ट पर पैपराजी अनुरोध करते हुए देखा गया कि वो उनके चार महीने के बेटे की तस्वीरें क्लिक न करें।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को ‘नो-फोटो पॉलिसी’ के ट्रेंडसेटर्स के तौर पर देखा जाता है। आज तक, उनकी बेटी वामिका और नवजात बेटे अकाय की कोई तस्वीर इंटरनेट पर नहीं आई है। हालांकि इधर-उधर से इनकी तस्वीरें लीक जरूर हुई हैं लेकिन एक बार अनुष्का ने अपने परिवार की प्राइवेसी का उल्लंघन करने के लिए एक पब्लिशर को आड़े हाथों लिया था। इस स्टार कपल ने हमेशा पैपराजी से अनुरोध किया है कि वो उनके बच्चों की तस्वीरें न क्लिक करें और इसके लिए उन्होंने धन्यवाद देने के लिए गिफ्ट पैकेज भी भेजे थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ