---विज्ञापन---

मेजर शैतान सिंह भाटी कौन? 120 Bahadur जिनकी बॉयोपिक, फरहान अख्तर का लीड रोल

Farhan Akhtar Announce 120 Bahadur: एक्टर और निर्माता फरहान अख्तर अपनी अगली फिल्म '120 बहादुर' लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में उन्हें मेजर शैतान सिंह भाटी के किरदार में देखा जाएगा।

---विज्ञापन---

Farhan Akhtar Announced 120 Bahadur: ‘डॉन 3’ के बीच फरहान अख्तर ने अपनी अगली फिल्म अनाउंस कर दी है। ‘भाग मिल्खा भाग’ के बाद एक्टर इंडो-चाइना वॉर पर बनी फिल्म लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म का नाम ‘120 बहादुर’ है, जिसमें मेजर शैतान सिंह भाटी और चार्ली कंपनी, कुमाऊं रेजिमेंट के सैनिकों की कहानी को दिखाया जाएगा। दरअसल, फिल्म रेजांग-ला की लड़ाई से प्रेरित होगी जिसमें फरहान अख्तर लीड रोल निभाते हुए दिखाई देंगे।

हाल ही में उन्होंने फिल्म का मोशन पोस्टर और टाइटल शेयर किया है। मोशन पोस्टर में मेजर भाटी के किरदार में फरहान अख्तर का बैक लुक देखने को मिल रहा है। आइए जानते हैं कि मेजर शैतान सिंह भाटी

---विज्ञापन---

कौन थे मेजर शैतान सिंह भाटी?

1962 में भारत और चीन के बीच हुए युद्ध में 123 भारतीय सैनिकों की अगुवाई करने वाले मेजर शैतान सिंह भाटी ने 1300 चीनी सैनिकों को उल्टे पैर भागने के लिए मजबूर कर दिया था। रेजांग-ला में तैनात मेजर भाटी ने बहादुरी के साथ चीनी सैनिकों के साथ लड़ाई की थी।

---विज्ञापन---

उन्होंने युद्ध के दौरान अपने जवानों से कहा था कि ‘जो जान बचाना चाहता है वो चला जाए और जो मरना चाहता है वो मेरे साथ खड़ा रहे।’ अपने हौंसलों के दम पर मेजर भाटी ने आखिरी सांस तक दुश्मनों का सामना किया था। वो खुद खून से लथपथ थे।

यह भी पढ़ें: Sania Mirza के घर आया नन्हा मेहमान, फैंस हुए कन्फ्यूज, डायवोर्स के बाद गुडन्यूज कैसे?

---विज्ञापन---

परमवीर चक्र से हुए सम्मानित

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब दो जवान उन्हें युद्ध के मैदान से वापस ले जाने आए तो उन्होंने जाने से मना कर दिया। वो और उनके 123 जवान अकेले ही चीनी सैनिकों पर भारी पड़ गए थे। बता दें कि 1962 के भारत और चीन के युद्ध में 1383 भारतीय जवान शहीद हो गए थे। वहीं चीन के करीब 722 सैनिक मारे गए थे।

कौन थे Major Shaitan Singh, जिसके नाम से ही कांप जाती है चीनी सैनिकों की रुह - major shaitan singh whose shivers down the spines of chinese soldiers-mobile

---विज्ञापन---

वहीं चीन के करीब 722 सैनिक मारे गए थे। शहीद मेजर शैतान सिंह भाटी को उनकी वीरता और देश प्रेम के लिए 1963 में भारत सरकार ने परमवीर चक्र से सम्मानित किया था।

फरहान अख्तर ने दिया कैप्शन  

फिल्म ‘120 बहादुर’  का मोशन पोस्टर शेयर करते हुए फरहान अख्तर ने दिलचस्प कैप्शन दिया। उन्होंने लिखा कि ‘जो उन्होंने हासिल किया उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। मेरे लिए बड़े ही गौरव और सम्मान की बात है कि मैं आपको आदरणीय परमवीर चक्र से सम्मानित हुए शहीद मेजर शैतान सिंह और चार्ली कंपनी 13 कुमाऊं रेजिमेंट के सैनिकों की कहानी प्रस्तुत करने जा रहा हूं। 18 नवंबर 1962 को भारत-चीन युद्ध के दौरान लड़ी गई रेजांगला की लड़ाई। हमारे वीर सैनिकों की वीरता, साहस और निस्वार्थता की कहानी है। हम एक्साइटेड हैं इस अद्भुत वीरता की गाथा को पर्दे पर लाने के लिए।’

---विज्ञापन---

बता दें कि फरहान अख्तर की फिल्म ‘120 बहादुर’ को रजनीश ‘राजी’ घई के निर्देशन में बनाया जाएगा। इससे पहले फरहान अख्तर मिल्खा सिंह बनकर दर्शकों का दिल जीत चुके हैं।

First published on: Sep 05, 2024 10:31 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola