फराह खान के कुक दिलीप के बदले रंग-ढंग, मालदीव में काटी ऐश; बदला हुलिया

Farah Khan Cook: फराह खान के कुक दिलीप का ट्रांसफॉर्मेशन इंटरनेट पर वायरल हो गया है। दिलीप ने एक बड़ी कामयाबी हासिल कर ली है। उन्होंने अब कुछ ऐसा किया है, जो उनके पूरे खानदान में कोई नहीं कर पाया।

Farah Khan Cook

फराह खान का कुक पहुंचा मालदीव। (Photo Credit- YouTube)

विज्ञापन

Farah Khan Cook: किचन में खाना बनाने वाले दिलीप आज फराह खान के कारण स्टार बन गए हैं। लेकिन अब उनकी लाइफ में नया चैप्टर शुरू हुआ है, अब दिलीप फिल्मी जिंदगी जी रहे हैं। दिलीप अब सिर्फ कुक नहीं रहे, बल्कि एक स्टार बन चुके हैं। अब दिलीप का ट्रांसफॉर्मेशन भी देखने को मिला है। फराह खान के नए वीडियो में दिलीप को महंगे शेड्स, नए हेयरस्टाइल के साथ उनके खुद के मैनेजर संग विदेश यात्रा पर देखा गया है।

मालदीव में काटी ऐश

Advertisment

दिलीप अपने पूरे खानदान में पहले इंसान बन गए हैं जिनके पास पासपोर्ट है। फराह खान के लेटेस्ट व्लॉग में दिखाया गया कि कैसे वो पोस्ट ऑफिस जाकर खुद पासपोर्ट लेते हैं और खुशी से झूम उठते हैं। पासपोर्ट मिलने की खुशी में दिलीप न सिर्फ सबका मुंह मीठा करवाते हैं, बल्कि फराह खान के पैर तक छूते हैं। दिलीप बताते हैं कि उनके पूरे खानदान में आज तक किसी का पासपोर्ट नहीं बना और ये सुनकर फराह खान हंसते हुए उनसे मजे लेने लगती हैं।

बदल लिया अपना पूरा स्टाइल

इसके आबाद व्लॉग में दिखाया गया है कि फराह अपने कुक के साथ एयरपोर्ट पहुंचती हैं, जहां पैपराजी तक दिलीप को पहचान लेते हैं। फिर मॉल में महंगे चश्मे, परफ्यूम और नेक पिलो खरीदते हुए फराह और दिलीप की मस्ती देखने को मिलती है। लेकिन हैरानी तो तब होती है, जब ये दोनों मालदीव पहुंचते हैं और दिलीप- फराह को चौंका देते हैं। वहां फराह को दिलीप का नया मैनेजर मिलता है। अब दिलीप के पास भी एक मैनेजर है, जो उनके वॉटर स्पोर्ट्स को प्लान करता है।

विज्ञापन

गोल्डन किए बाल

विज्ञापन

असली सरप्राइज तब आता है जब दिलीप समुंदर में नहाते हुए फराह को अपना नया हेयर कलर दिखाते हैं। फराह ये देखकर हैरान हो जाती हैं। विदेशी लगने के लिए दिलीप ने ये रूप लिया है। अब उनका ये गोल्डन हेयरस्टाइल सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस व्लॉग को देखकर फैंस फराह की खूब तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि फराह ने सिर्फ स्टार्स की ही नहीं, बल्कि अपने कुक की भी किस्मत चमका दी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ