266 करोड़ कमाकर भी इस फिल्म से 100 करोड़ पीछे है 'सैयारा', 2 दिन दिखा गजब संयोग

Saiyaara Chhaava

‘सैयारा’ और 'छावा' में क्या दिखा संयोग? (Photo Credit- YouTube)

Saiyaara Box Office Collection: मोहित सूरी की फिल्म ‘सैयारा’ का जादू अभी भी बरकरार है। 12 दिन के बाद भी अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छे-खासे नोट छाप रही है। अब इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 266 करोड़ रुपये हो चुका है। वहीं, 266 करोड़ रुपये कमाने के बाद भी ‘सैयारा’ विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ से 100 करोड़ पीछे है। विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ ने 12 दिन में 363.25 करोड़ रुपये कमा लिए थे, जबकि ‘सैयारा’ ने 12 दिन में महज 266 करोड़ रुपये कमाए हैं। यानी करीब 100 करोड़ का अंतर दोनों फिल्मों की कमाई में नजर आ रहा है।

विज्ञापन

‘सैयारा’ और ‘छावा’ में क्या है संयोग?

विज्ञापन

भले ही इन दोनों फिल्मों के कलेक्शन में एक बड़ा फर्क है, लेकिन फिर भी इन दोनों में खास समानताएं हैं। अब अहान पांडे की ‘सैयारा’ और विक्की कौशल की ‘छावा’ में क्या संयोग है? वो भी जान लेते हैं। दरअसल, इन दोनों फिल्मों ने लगता 2 दिन बराबर कमाई की है। आपको बता दें, ‘छावा’ ने अपने ओपनिंग डे पर 31 करोड़ रुपये कमाए थे। इस फिल्म ने दूसरे दिन 37 करोड़, तीसरे दिन 48.5 करोड़, चौथे दिन 24 करोड़ और पांचवे दिन 25.25 करोड़ की कमाई की थी।

‘सैयारा’ और ‘छावा’ के कलेक्शन में दिखी 2 समानताएं

विज्ञापन

दूसरी तरफ फिल्म ‘सैयारा’ ने पहले दिन 21.5 करोड़ रुपये कमाए। इस फिल्म ने दूसरे दिन 26 करोड़, तीसरे दिन 35.75 करोड़, चौथे दिन 24 करोड़ और पांचवे दिन 25 करोड़ रुपये की कुल कमाई की थी। अब अगर आप ध्यान से देखेंगे तो ‘छावा’ और ‘सैयारा’ की चौथे और पांचवे दिन की कमाई बराबर है। दोनों ही फिल्मों ने चौथे दिन 24 और पांचवे दिन 25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। ये गजब का संयोग है, जो इन आंकड़ों में दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन

‘छावा’ से फिलहाल पीछे है ‘सैयारा’

हालांकि, अभी ‘छावा’ से आगे निकलने के लिए ‘सैयारा’ को और भी कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। अभी इस फिल्म को करीब 97 करोड़ रुपये का आंकड़ा पर करना होगा, तभी वो ‘छावा’ को पछाड़ पाएगी। फिलहाल अनीत पड्डा और अहान पांडे का जादू फैंस के सिर पर चढ़कर बोल रहा है। अनीत पड्डा को फैंस नेशनल क्रश बता रहे हैं। वहीं, अहान पांडे की एक्टिंग पर सभी फिदा हैं। एक ही फिल्म से ये दोनों बॉलीवुड की जान बन गए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ